1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अशोकनगर में पत्नी- बेटे की पिटाई से गुस्साया युवक, सरेआम ले ली जान

​​Ashoknagar Murder Case- आज होगा पोस्टमार्टम, पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, 22 वर्षीय युवक की सरेआम हत्या, दो माह पुरानी दुश्मनी में हुई वारदात
2 min read
Google source verification
अशोकनगर के मंदसौर मिल क्षेत्र में हिंसक वारदात

अशोकनगर के मंदसौर मिल क्षेत्र में हिंसक वारदात- Demo Pic

​​Ashoknagar News- अशोकनगर शहर के मंदसौर मिल क्षेत्र शुक्रवार-शनिवार की रात एक खौफनाक वारदात हुई। पुरानी रंजिश की आग में सुलग रहे एक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 22 वर्षीय एक युवक की सरेआम धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। देर रात हुई इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं। मृतक की पहचान अभिषेक कुशवाह के रूप में हुई है। हमलावर ने पूरी योजना के साथ अभिषेक को अपना निशाना बनाया। मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अभिषेक के गले पर किसी धारदार हथियार से जोरदार वार किया। यह हमला इतना घातक था कि अभिषेक संभल भी नहीं सका और लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा। अत्यधिक खून बहने के कारण अभिषेक ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

पुरानी दुश्मनी में की हत्या

इस खौफनाक कत्ल के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक मृतक अभिषेक और मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। करीब दो महीने पहले अभिषेक का आरोपी कल्लू, उसकी पत्नी और बेटे के साथ किसी बात को लेकर मारपीट का विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में इसी रंजिश को इस नृशंस हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है और माना जा रहा है कि बदले की भावना में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, आरोपी फरार

सरेआम हत्या की इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसडीओपी विवेक शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान तुरंत भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर उसका बारीकी से निरीक्षण किया। शव को जिला अस्पताल भेजा गया। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कल्लू कुशवाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार लर लिया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि समय रहते अगर छोटे विवादों को नहीं सुलझाया जाए, तो वे आगे चलकर कितना भयानक रूप ले सकते हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।