
Unfaithful wife: तीसरी बार दुल्हन बनी पत्नी ने दिया धोखा, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)
Ashoknagar News:एमपी के अशोकनगर शहर के देहात थाने में बीते दिन ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा दिखा, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था। यहां एक ऐसी महिला का मामला सामने आया जो अपनी तीसरी शादी के महज कुछ महीनों बाद ही अपने पति के दोस्त के साथ फुर्र हो गई। हालांकि कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब पुलिस ने तीनों को थाने में आमने-सामने बिठाया। यहां पति ने बेवफा पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया, तो महिला ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही। चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रेमी ने भी महिला को अपने साथ रखने इंकार कर दिया।
दरअसल, रामवीर (परिवर्तित नाम) नाम के 28 वर्षीय युवक ने देहात थाने में शिकायत की कि वह बस ड्राइवर है। उसकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। जब उसने फोन लगाया तो फोन प्रिंस नाम के एक युवक ने उठाया और बहाना बनाया कि वह ड्रेस का नाप दिलवाकर उसे छोड़ देगा। इसके बाद फोन उठना बंद हो गया। अनहोनी की आशंका और पत्नी के प्रिंस के साथ भाग जाने के शक में उसने थाने में आवेदन दिया। शिकायत पर पुलिस ने लापता पत्नी और प्रिंस को ढूंढ निकाला। उनको थाने बुलाया। साथ ही पति रामवीर को भी बुलाया गया। जब पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि जिस प्रिंस के साथ महिला भागी थी, वह रामवीर का ही दोस्त है और पेशे से ट्रक ड्राइवर है। पत्नी बोलती रही कि प्रिंस के साथ रहेगी लेकिन दोनों ने मना कर दिया।
पूछताछ में महिला के अतीत के जो पन्ने खुले, वे और भी चौंकाने वाले थे। पति रामवीर ने खुलासा किया कि है उसकी पत्नी की पहली शादी 2023 में हुई थी, लेकिन पति को छोड़कर वह एक अन्य गांव के व्यक्ति से शादी कर करीब दो साल रही। तीसरी शादी उसने उसके साथ की। लेकिन तीन महीने बाद ही वह दोस्त प्रिंस के साथ शादी करने की तैयारी में थी। थाने में जहां पति ने तो उसे साथ रखने से इंकार किया ही, वहीं प्रेमी ने भी साथ रखने से साफ इंकार कर दिया।
रामवीर ने पुलिस को बताया कि बस में हुई मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम हो गया था। तीन महीने पहले गुरुद्वारे में फेरे लेकर और लिखापढ़ी कर शादी कर ली थी। पत्नी ने कहा कि शहर में रहेंगे तो यहां आकर किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। पति ने बताया कि करीब 8 दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ पुरानी मंडी गया था। वहां उसका दोस्त प्रिंस ट्रक खाली करा रहा था। वहीं उसने अपनी पत्नी की पहचान प्रिंस से कराई थी और फिर तीनों साथ में बाजार भी गए थे। किसे पता था कि यह 8 दिन की जान-पहचान इस कदर परवान चढ़ेगी कि पत्नी पति को छोड़कर उसी दोस्त के साथ भाग खड़ी होगी।
युवक ने अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत की थी। ढूंढकर महिला व उसके प्रेमी को बुलाया गया। महिला ने पति के साथ जाने से साफ इंकार दिया तो पति ने भी साथ रखने से मना कर दिया। महिला जिस प्रेमी के साथ जाना चाह रही थी, उसने भी साथ रखने से इंकार कर दिया है। - भुवनेश शर्मा, थाना प्रभारी देहात
Updated on:
24 Jul 2026 02:14 pm
Published on:
24 Jul 2026 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
