26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashoknagar Couple Death: कार की स्टेयरिंग पर पड़ी थी ’26 साल’ के बेटे की डेडबॉडी, 9:42 पर भेजे थे वीडियो-फोटो

Ashoknagar Mystery Car: टीआई के मुताबिक, कार का हॉर्न लगातार बज रहा था। जैसे ही गेट खोला रितिक के हाथ में फंसी पिस्टल गिरी। ड्राइविंग सीट पर रितिक का शव था।
3 min read
Google source verification
Ashoknagar Couple Death: 45 दिन के भीतर मामले की पूरी विस्तृत रिपोर्ट मांगी (Photo Source - Patrika)

Ashoknagar Couple Death: 45 दिन के भीतर मामले की पूरी विस्तृत रिपोर्ट मांगी (Photo Source - Patrika)

Ashoknagar Couple Death Case: एमपी के अशोकनगर में दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। बुधवार-गुरुवार रात महाना गांव के पास खेत में खड़ी कार में शहर की 24 वर्षीय मुस्कान जैन और 26 वर्षीय ऋतिक सोनी की खून से लथपथ लाशें मिलीं। घटनास्थल का मंजर किसी हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म से कम खौफनाक नहीं था। कार के अंदर देसी कट्टा, कुल्हाड़ी, सल्फास जहर, पेट्रोल की बोतल और एक सुसाइड नोट मिला है। वारदात से पहले कार को पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश भी की गई।

पुलिस की शुरुआती जांच और मौके से मिले दो पन्नों के सुसाइड नोट के बाद पुलिस का प्रथम दृष्टया यह मानना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इंदौर में लग्जरी लाइफ जीने वाले ऋतिक ने पहले मुस्कान को मौत के घाट उतारा और फिर कट्टे से अपने माथे के बीचों-बीच गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पेड़ के पास से पुलिस ने सिगरेट और 50 फीट दूर मिले तीन मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। ग्वालियर से आई एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच की और एसपी राजीवकुमार मिश्रा ने एसआइटी गठित कर 45 दिन के भीतर मामले की पूरी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

स्टीयरिंग पर ऋतिक का सिर था

टीआई के मुताबिक, कार का हॉर्न लगातार बज रहा था। जैसे ही गेट खोला ऋतिक के हाथ में फंसी पिस्टल गिरी। ड्राइविंग सीट पर ऋतिक का शव था। उसका सिर स्टीयरिंग पर टिका था। बगल वाली सीट पर मुस्कान का शव उलटी अवस्था में पड़ा था। बताया जा रहा है कि मुस्कान और ऋतिक दोनों संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखते थे। बताया जा रहा है कि ऋतिक ने मुस्कान के चचेरे भाई को 40 फोटो वीडियो भी भेजे थे।

दोनों साथ पढ़े और इंदौर में एक साथ एक निजी कंपनी न में काम भी कर चुके थे। वर्तमान में ऋतिक इंदौर में कार इंटीरियर का कारोबार करने लगा था और लग्जरी फ्लैट में रहता था। मुस्कान इंदौर में निजी कंपनी में काम करती थी, तीन महीने पहले ही इंदौर छोड़कर अशोकनगर आकर वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक दोनों में प्रेम-प्रसंग था। लेकिन तीन महीने से दोनों में बात बंद थी, ऋतिक दो दिन पहले ही अशोकनगर आया था।

मौत का पूरा सामान, कार को तीन फीट नीचे कुदाया गया

कार और उसके आसपास का नजारा यह बताने के लिए काफी था कि कार में मौत का पूरा सामान था। जहां एक देसी कट्टा, एक छोटी डिजाइनर कुल्हाड़ी, एक कटर, सल्फास की गोलियां जो कुछ पैकेट में तो कुछ खुली मिलीं। कार के पिछले हिस्से में पेट्रोल की बोतल मिली। कार को जलाने का प्रयास किया गया था। ऋतिक का हाथ झुलसा हुआ सा था और वह पूरी तरह कीचड़ में सना था।

तीन मोबाइल फोन, टॉफी के रैपर और दो पन्नों का विस्तृत सुसाइड नोट भी मिला। जहां पर कार मिली, उसी के पास एक रास्ता भी था, लेकिन कार रास्ते से नहीं गई, बल्कि सड़क से तीन फीट नीचे कुंदाई गई, जिससे कार का आगे का हिस्सा भी टूट गया। वहीं एक जिंदा कारतूस भी मिला।

विशेष टीम 45 दिन में सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

देर रात लोकेशन ट्रेस कर प्रथम दृष्टया यही सामने आया है कि ऋतिक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली। लड़के द्वारा लिखा गया दो एसपी राजीव पेज का कुमार मिश्रा। सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने विभिन्न कारणों का जिक्र किया है। अवैध कट्टा कहां से लाया यह भी उसमें लिखा है। हथियारों और सबूतों को सुरक्षित कर लिया गया है। ग्वालियर एफएसएल टीम ने भी मुआयना किया है। मामले के हर पहलू की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो 45 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। - राजीवकुमार मिश्रा, एसपी