
Muskan and Hrithik मुस्कान और ऋतिक- Source Patrika.com
Ashoknagar Case- अशोकनगर में दो युवा प्रेमियों की कार में मिली लाश ने पुलिस के साथ ही आमजनों को भी उलझा दिया है। शुरुआती तौर पर पुलिस का मानना है कि प्रेमी ऋतिक सोनी ने अपनी प्रेमिका मुस्कान जैन की हत्या की और इसके बाद खुद को गोली मार ली। मामले में ऑनर किलिंग का एंगल भी सामने आ रहा है। ऋतिक के पिता ने भी अपने बेटे की हत्या करने की आशंका जाहिर की है। अशोकनगर पुलिस इन सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। खास बात यह भी है कि पुलिस की हत्या और इसके बाद आत्महत्या करनेवाली थ्यौरी लोगों के गले नहीं उतर रही। दोस्तों के अनुसार ऋतिक, मुस्कान से बेहद प्यार करता था। वह अक्सर उससे कहता था कि "मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता।" ऐसे में मुस्कान का गला रेतने और उंगलियां काटने जैसी क्रूरता वह नहीं कर सकता। जांच में कई अन्य अहम सवाल भी उठे हैं।
आगे बढ़ी पुलिस की जांच
शुक्रवार को गुना से आए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल से कई चीजें एकत्रित कीं। उन्होंने यहां मिली माचिस, सिगरेट के रैपर, खाने-पीने के सामान, कट्टा, कुल्हाड़ी और कटर सहित 50 से अधिक वस्तुओं से फिंगर प्रिंट एकत्रित किए। इससे पहले गुरुवार को भी फॉरेंसिक टीम ने आकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए थे।
वहीं घटनास्थल से कार को भी उठवा लिया गया है। पुलिस ने यातायात थाने में उसे सुरक्षित रखवा दिया है।
2. ऋतिक हिंदी में भी सुसाइड नोट लिख सकता था, फिर उसने हिंदी भाषा में अंग्रेजी अक्षरों में सुसाइड नोट क्यों लिखा, कहीं हैंडराइटिंग छिपाने का प्रयास तो नहीं।
3. सल्फास, कट्टा और कुल्हाड़ी साथ में था तो कुल्हाड़ी से वार करने, गला रेतने और उंगलियां काटने जैसी क्रूरता की गई, फिर कार जलाने का प्रयास क्यों।
4. जहां कार मिली वह रोड से तीन फीट नीची है, पास में रास्ता भी था तो कार को रास्ते से उतारने की बजाय सीधे सड़क से तीन फीट नीचे क्यों कुदाया गया।
अभी तक पुलिस यही मान रही है कि ऋतिक ने अनबन की वजह से मुस्कान को मार डाला और फिर आत्महत्या कर ली। इसपर सवाल उठ रहे हैं। मुस्कान के क्रूरतापूर्ण मर्डर पर लोग विश्वास नहीं कर रहे। ऋतिक के दोस्तों के मुताबिक वह मुस्कान पर पूरी तरह फिदा था। उसके बिना नहीं जी सकता जैसी बातें अक्सर बोलता था।
Published on:
27 Jun 2026 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
