अशोकनगर

नाराज जनपद अध्यक्ष बोलीं-कार्यक्रमों में की जाती है मेरी अवहेलना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान ही एलइडी बंद हो गई, तो कार्यक्रम में सन्नाटा छा गया।

2 min read
breaking news,shivraj singh chouhan,atithi shikshak,atithi shikshak bhart 2017,atithi shikshak bharti september 2017,atithi shikshak news,atithi shikshak khabar,atithi shikshak mp,atithi shikshak aadesh 2017-18,shikshak,shikshak diwas,shikshak karmi

अशोकनगर. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान ही एलइडी बंद हो गई, तो कार्यक्रम में सन्नाटा छा गया। वहीं अधिकारी भी एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। करीब आधा घंटे बाद एलइडी चालू हुई तब तक चैनल पर दूसरे समाचार चलते दिखे, तो कार्यक्रम स्थल ठहाकों से गूंज उठा, इससे बाद में एलइडी बंद करा दी गई। वहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद जनपद अध्यक्ष चंदा यादव ने कार्यक्रमों में उनकी अवहेलना करने का आरोप लगाया और कहा कि किसी भी कार्यक्रम में उन्हें बुलाना तो दूर सूचना भी नहीं दी जाती है।

बुधवार को नेहरू डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत हितलाभ वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री के संबोधन को एलइडी पर लाइव दिखाना था। कुछ ही मिनट संबोधन चलने के बाद एलइडी अचानक बंद हो गई, लेकिन चालू होते न देख अधिकारियों ने प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया और करीब आधा घंटे बाद एलइडी फिर से चालू हो सकी।

इससे जिस चैनल पर कार्यक्रम दिखाया जा रहा था, उस पर दूसरी खबरें चलना शुरू हो गईं, लोगों के ठहाकों को देखकर जल्दबाजी में अधिकारियों ने एलइडी बंद कराई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अशोकनगर क्षेत्र के 129 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के 21 लाख 12 हजार रुपए की राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष बाईसाहब यादव, जनपद अध्यक्ष चंदा यादव, कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा, जिला सीईओ सुरेशकुमार, जनपद सदस्य प्रतापभानसिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खाना के लिए डेढ़ किमी दूर जनपद कार्यालय पहुंचे, वहां भी नहीं मिला-
कार्यक्रम में खाना पैकेटों की कमी लोगों की बड़ी समस्या बनी। सुबह से आए कई लोगों को दोपहर तक खाना नहीं मिला। करीब ढाई बजे दो ऑटो से खाना के पैकेट आए तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे करीब एक सैकड़ा लोगों को खाना नहीं मिल पाया। इन्हें कर्मचारियों ने जनपद कार्यालय में खाने की पैकेट मिलने की बात कही, तो महिलाएं और ग्रामीण तेज धूप में डेढ़ किमी दूर जनपद कार्यालय पहुंचे। जहां पर खाना बनाने वाले हलवाई ने मना कर दिया। इससे उन्हें बिना खाना पैकेट वापस लौटना पड़ा।

खाना के लिए डेढ़ किमी दूर पहुंचे हितग्राही
कार्यक्रम में खाना पैकेटों की कमी लोगों की बड़ी समस्या बनी। सुबह से आए कई लोगों को दोपहर तक खाना नहीं मिला। करीब ढाई बजे दो ऑटो से खाना के पैकेट आए तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे करीब एक सैकड़ा लोगों को खाना नहीं मिल पाया। इन्हें कर्मचारियों ने जनपद कार्यालय में खाने की पैकेट मिलने की बात कही, तो महिलाएं और ग्रामीण तेज धूप में डेढ़ किमी दूर जनपद कार्यालय पहुंचे। जहां पर खाना बनाने वाले हलवाई ने मना कर दिया। इससे उन्हें बिना खाना पैकेट वापस लौटना पड़ा।

सीएम का कार्यक्रम था इसलिए पहुंची
जनपद अध्यक्ष चंदा यादव ने पत्रकारों से चर्चा कर आरोप लगाया कि महिला होने की वजह से हर कार्यक्रम में उनकी अनदेखी की जाती है। इस कार्यक्रम में भी उनका नाम विधायक के नाम के ऊपर लिख दिया गया, जो कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उनका आरोप है कि जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर यह अनदेखी की जा रही है। क्योंकि जिला पंचायत में होने वाले जनपद के अन्य कार्यक्रमों में भी उन्हें नहीं बुलाया जाता है। जनपद के हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरण की भी सूचना उन्हें नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह तो मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था, वह कार्यक्रम में सिर्फ इसीलिए गईं।

Published on:
14 Jun 2018 11:32 am
Also Read
View All