अशोकनगर

MP में फिर बदला हाजिरी सिस्टम, अब फोटो भी करना होगा अपलोड

MP News: अशोकनगर नगरपालिका ने हाजिरी सिस्टम फिर बदला है। अब कर्मचारियों को मोबाइल ऐप से चेहरा स्कैन कर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। लोकेशन और समय ऑटोमैटिक रिकॉर्ड होगा।

2 min read
Oct 15, 2025
ashoknagar nagar palika mobile attendance system face scan (Patrika.com)

Mobile Attendance System:अशोकनगर दो महीने में नगरपालिका में कर्मचारियों की हाजिरी की तीन व्यवस्थाएं बदल चुकी है। पहले रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज होती थी, दो महीने से बायोमेट्रिक मशीन लगाकर थंब से उपस्थिति शुरू कराई लेकिन अब कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना होगी। (mp news)

ये भी पढ़ें

MP का ये जिला बना ‘रोजगार का केंद्र’, 6147 करोड़ का आया निवेश, 20 हजार युवाओं को मिलेगी जॉब

मोबाइल ऐप से लगानी होगी हाजिरी

मामला नगरपालिका अशोकनगर (ashoknagar nagar palika) का है। जहां पर शासन के निर्देश पर आधार आधारित उपस्थिति सिस्टम शुरू किया गया है। मोबाइल में इसके लिए ऐप दिया गया है। नगरपालिका में 660 कर्मचारी है। जिनमें 206 स्थाई, 160 मस्टर कर्मचारी और शेष संविदा कर्मचारी है। जिन्हें अब सभी को मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराना पड़ेगी। इसके लिए एक अक्टूबर से ट्रायल के रूप में शुरू हो गया, लेकिन अब नगरपालिका ने इसे अनिवार्य कर दिया है। (mp news)

चेहरा होगा स्कैन, लॉकेशन और समय भी होगा दर्ज

खास बात यह है कि वाहे फील्ड कर्मचारी हो या ऑफिस कर्मचारी, नगरपालिका के कर्मचारियों को मोबाइल ऐप से उपस्थिति वर्ज करने की व्यवस्था लागू होने से अब प्रतिदिन समय पर ऑफिस पहुंचना होगा। ऐप में ऑफिस की लोकेशन दर्ज की गई है। ऑफिस पहुंचकर मोबाइल ऐप खोलकर चेहरा स्कैन कर उपस्थिति दर्ज होगी। जिसमें लोकेशन व समय भी वर्ज होगा और कर्मचारियों को दिन में दो बार उपस्थिति दर्ज होगी। (mp news)

देरी से आने की समस्या होगी खत्म

कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर सीएमओ विनोद उन्नीतान और नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया ने कई बार आकस्मिक निरीक्षण किए व कर्मचारियों के देरी से आने पर नाराजगी जताई थी। लेकिन अब इस बदली हुई उपस्थिति व्यवस्था के चलते सभी कर्मचारियों को रोजाना समय पर ऑफिस पहुंचना होगा। ऐप में लोकेशन व समय देखने के बाद ही कर्मचारियों की उपस्थिति मानी जाएगी और उसी के आधार पर उनका वेतन दिया जाएगा। (mp news)

खत्म होगी ऑफिस देर से आने की समस्या

आधार बेस्ड सिस्टम के वहत मोबाइल ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था शुरू की है। इससे कर्मचारियों के देरी से ऑफिस आने की समस्या खत्म होगी। ऐप से उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। वहीं ऑफिस में आधार बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम की मशीन भी लगवाई जा रही है और उस मशीन से भी उपस्थिति दर्ज की जा सकेगी। - विनोद उन्नीतान, सीएमओं, नगरपालिका अशोकनगर

ये भी पढ़ें

आ गई डेट… संत रविदास मंदिर का इस दिन होगा भव्य लोकार्पण, 101 करोड़ में बनकर होगा तैयार

Published on:
15 Oct 2025 08:19 am
Also Read
View All

अगली खबर