अशोकनगर

ईदगाह पर विशेष नमाज अता कर दी ईद की बधाई

जुलूस के साथ ईदगाह पहुंचें मुस्लिम समाज के लोग
1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 12:42 PM IST
ashoknagar, ashoknagar news, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, eid, celebration of eid, roza, sehri, iftaar, namaaz, masjid, muslims, dharam, festival, festival of brotherhood,
ईदगाह पर विशेष नमाज अता कर दी ईद की बधाई

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...
इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माने जाने वाला रमजान समाप्त होने के बाद शनिवार को समाज द्वारा ईद धूमधाम से मनाई गई ईदगाह पर विशेष नमाज अदा की गई फिर एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी बधाई दी इस दौरान ईदगाह पर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा SP तिलक सिंह SDM नीलेश शर्मा तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी विधायक प्रतिनिधि पहलवान साहू वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश नायक नारायण प्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा, जज पाल सिंह जज्जी अनीता जैन राकेश सिंघई प्रमोद जैन रामचरण तावंरे, त्रिलोक अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे मुस्लिम समाज के जामा मस्जिद के इमाम द्वारा फूलों के गुलदस्ता बैठकर ईद की बधाई दी गई साथी समाज के सभी बंधुओं द्वारा गले मिलकर ईद की बधाई दी। साथ ही सभी छोटों को भी ईदी दी गई।

राम जान के महीने में एक महीने तक भीषण गर्मी में भूख-प्यास को सहन कर रोजा रखने के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद मनाई। इसके लिए सुबह के समय मुस्लिम धर्मावलंबी जुलूस के साथ ईदगाह पहुंचें जहां पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई। रमजान में 30 रोजों के बाद रोजेदारों के लिए ईद की खुशी का महत्व ही अलग है। इसके लिए घर के वृद्ध बच्चों सभी में उत्साह का माहौल था इस दौरान समाज के लोगों द्वारा गरीबों को गेहूं मेवा पैसे आदि दान किए गए।

सुबह साढ़े 9 बजे हुई ईद की विशेष नमाज-
आज यानि शनिवार को ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए सुबह साढ़े आठ बजे आजाद मोहल्ला स्थित इमाम चौक से जुलूस शुरू हुआ, जो ईदगाह पर पहुंच कर जहां पर सुबह साढ़े 9 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इसके अलावा शहर की कई अन्य मस्जिदों में भी ईद की विशेष नमाज का कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद ईद की मुबारकबाद और ईद मिलन के कार्यक्रम हुए।

Published on: