अशोकनगर

अपनी टेबिल से नदारद मिले कर्मचारी, फोन पर ही सिविल सर्जन ने लगाई फटकार

टीबी की दवा लेने आए मरीज कर रहे थे इंतजार...
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 1:29 PM IST
civil_sergon.jpg

अशोकनगर. सिविल सर्जन डा. हिमांशु शर्मा सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए। अपने टेबिल व कक्षों से नदारद कर्मचारियों को फोन किया और जमकर फटकार लगाई। टीबी वार्ड में मरीज दवा के लिए इंतजार कर रहे थे और वार्ड के प्रभारी व अन्य स्टाफ नदारद था।

जिस पर सिविल सर्जन आक्रोशित हुए। दोपहर में करीब 12.30 बजे टीबी (क्षय रोग केन्द्र) पर कई मरीज दवा लेने के खड़े थे। लेकिन वहां कोई नहीं था। इसकी जानकारी जब सिविल सर्जन को लगी तो वे खुद केन्द्र पर पहुंच गए। क्षय रोग प्रभारी का केबिन खाली था।

उन्होंने अन्य कर्मचारियों को बुलाया और डांट लगाते हुए मरीजों को देखने के लिए कहा। इसके बाद प्रभारी को भी फोन पर डांट लगाते हुए अस्पताल आने कहा। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय में भी निरीक्षण किया और नदारद कर्मचारियों को फोन लगाकर काम के समय ऑफिस में ही रहने की हिदायत दी।

केन्द्र पर उस समय आधा दर्जन से अधिक मरीज खड़े हुए थे। भरोसा अहिरवार रातीखेड़ा से, चतरा अहिरवार शाढ़ौरा से, ब्रज नारायण बैरागी गौशाला अशोकनगर से, कैलाश छज्जू बरखेड़ा से दवा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि वे काफी देर से दवा के लिए खड़े हैं, लेकिन दवा देने वाला यहां कोई नहीं है।

Updated on:
12 Nov 2019, 1:29 PM IST
Published on: