अशोकनगर

वार्डों में पहुंचे सिविल सर्जन तो पलंगों पर सोते मिले मरीजों के परिजन

वार्डों में पहुंचे सिविल सर्जन तो पलंगों पर सोते मिले मरीजों के परिजन
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 12:30 PM IST
hospital, doctors, patrika news, ashok nagar news, hospital authority, hospital management,

अशोकनगर। सिविल सर्जन डॉ एवी मिश्रा मंगलवार सुबह जिला मलेरिया अधिकारी डॉ दीपक गंगेले के साथ विभिन्न वार्डों में पहुंचे। यहां महिला व पुरूष वार्ड में मरीजों के परिजन पलंगों पर सोते मिले। इस पर उन्होंने नर्सों को हिदायत दी।

जिला मलेरिया अधिकारी के साथ सिविल सर्जन विभिन्न वार्डों की नसों को बुखार से पीड़ित मरीजों की स्लाइड बनाने के निर्देश देने पहुंचे थे। पुरुष वार्ड में एक ही पलंग पर 5 लोग सोते मिले। नर्सों ने बताया कि मरीजों के परिजन जबरदस्ती पलगों पर आकर बैठ जाते हैं और सो जाते हैं मना करने पर कई बार बहस भी करते हैं। उन्होंने वार्ड में गार्डों के ना आने की शिकायत भी की।

परिजनों से परेशान है अस्पताल के लोग
अस्पताल में काम करने वाली नर्सों और गार्ड ने परिजनों को कई बार रोकने की कोशिश की। पर, अस्पताल में भर्ती लोगों के परिजन मानते ही नहीं और जबरदस्ती आकर खाली पंलगों पर बैठ जाते है और रात होते ही सो जाते है। हमारे द्वारा कई बार उन्हें मना किया गया। पर, वे मानते ही नहीं और लड़ने पर आ जाते है। ज्यादा बहस करने पर थोड़ी देर बाहर चले जाते है। पर, पुन: वापस आ जाते है।

नहीं आते गार्ड ड्यूटी पर
अस्पताल की नर्सो ने बताया कि इन परिजनों को रोकने के लिए गार्ड की ड्यूटी लगी है। पर, गार्ड भी अपनी ड्यूटी पर नहीं होते। जिससे परिजनों की हिम्मत बढ़ जाती हैै। कई बार तो हालात इतने खराब होते है कि एक पलग पर पांच पांच लोग तक सोते है। जिससे अन्य मरीजों को दिक्कत भी होती है।

डॉक्टरों ने नर्सो को हिदायत
भ्रमण पर आएं डॉक्टरों ने नर्सो को हिदायत कि ध्यान रहे आगे से कोई भी इस तरह की हरकत नहीं कर पाएं। अगर कोई जबरदस्ती करे तो उसे हमारे पास भेजा जाएं। हम उस पर उचित कारवाई करेंगे।

Published on: