अशोकनगर

Big News आठ साल की बच्ची निकली कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में आकर हुर्इ संक्रमित!

Covid 19 पेट दर्द की समस्या होने पर हुई थी भर्ती दो दिन पहले ही अस्पताल से हुई थी डिस्चार्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2020, 10:09 PM IST
Big News आठ साल की बच्ची निकली कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में आकर हुर्इ संक्रमित!
Big News आठ साल की बच्ची निकली कोरोना पाॅजिटिव, अस्पताल में आकर हुर्इ संक्रमित!

अशोकनगर. दस दिन बाद फिर से जिले में कोरोना का एक और मरीज मिला है। आठ साल की बच्ची में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जो पेट दर्द की समस्या पर जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी और दो दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी। गुरुवार रात आई जांच रिपोर्ट में क्षेत्र के आंवरी गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम गांव पहुंची। जहां से रात में ही कोरोना पॉजिटिव व उसके परिवार को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराने की तैयारियां शुरू हो गईं। साथ ही गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित लर डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कराया जाएगा। जिले में अब तक कोरोना के 13 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है और 11 लोग स्वस्थ होकर आइसोलेशन से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सांस लेने में समस्या बताई तो लिया सैम्पल

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.हिमांशु शर्मा के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाई गई बच्ची को पेट मे दर्द था। इससे उसे शिशु वार्ड में भर्ती किया गया था। जहाँ वह दो दिन तक भर्ती रही और उसने सांस लेने में समस्या बताई तो उसका सेम्पल लिया गया। बाद में ठीक होने पर उसे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया था। सिविल सर्जन का कहना है कि अब अस्पताल के शिशु वार्ड को खाली कराकर सभी मरीजों को क्वारन्टीन किया जाएगा। साथ ही जिन मरीजों की छुट्टी हो चुकी है, उन्हें भी क्वारेंटीन किया जाएगा।

Published on: