अशोकनगर

Ashoknagar News : पदयात्रा से अचानक गायब हो गए दिग्विजय सिंह, बीजेपी नेता से मुलाकात कर लौटे

Ashoknagar News : पदयात्रा: सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का शहर में प्रवेश, दिग्विजय सिंह ने कहा राजा-महाराजाओं का दौर खत्म
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 9:02 AM IST
पदयात्रा में दिग्विजय सिंह का स्वागत किया गया
पदयात्रा में दिग्विजय सिंह का स्वागत किया गया image @JVSinghINC

Digvijay Singh : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ने शनिवार देर शाम अशोकनगर शहर में प्रवेश किया। यात्रा के दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और चंदा चोरों का हिसाब मांगने की हुंकार भरी। यात्रा में सबसे ज्यादा चर्चा दिग्विजय सिंह के अचानक गायब होने और फिर वापस लौटने की रही। बताया गया कि वे बीजेपी नेता मलकीत सिंह संधु की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे थे।

अशोकनगर में पदयात्रा के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राम मंदिर में चंदा चोरी पर बेहद मुखर नजर आए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो जिम्मेदार हैं, उन्हें देश के लोगों को जवाब देना होगा। दिग्विजय सिंह ने मशीनों के बजाय मतपत्र से चुनाव कराने की आवाज उठाई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए इसे आवश्यक कदम करार दिया।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज न कोई राजा है और न महाराजा, यह व्यवस्था अब खत्म हो चुकी है। लोकतंत्र में आम नागरिक, उद्योगपति और राजा-महाराजा सभी का वोट बराबर है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार नए-नए हथकंडे अपना रही है। परिवारों को बांट दिया गया है, माता-पिता का नाम एक वार्ड में तो बेटों का नाम दूसरे वार्ड की मतदाता सूची में डाल दिया गया है। राहुल गांधी ने इनकी इस तानाशाही और वोट चोरी को पकड़ा है।

अचानक यात्रा छोड़कर गायब हो गए दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुक्रवार रात को पिपरिया राय गांव में रुकी थी। उन्होंने अशोकनगर के रेस्ट हाउस में आकर रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह पिपरिया राय से ही पदयात्रा शुरू होनी थी, लेकिन दिग्विजय सिंह अचानक यात्रा छोड़कर गायब हो गए।

शोक व्यक्त करने गए भाजपा नेता के घर

बाद में पता चला कि भाजपा नेता और पूर्व जिपं अध्यक्ष मलकीत सिंह संधु के घर गए थे। दिग्विजय सिंह ने वहां उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। यात्रा में उनकी अनुपस्थिति में पिपरिया राय से पदयात्रा का नेतृत्व स्थानीय कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय और जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह ने किया। बाद में दिग्विजय सिंह वापस आए और रास्ते में ही यात्रा में शामिल हो गए।

Updated on:
15 Nov 2026, 9:02 AM IST
Published on: