12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अशोकनगर में ‘शराब’ के नाम पर बेच रहा था ‘जहर’, अब 12 महीने जेल में दिन-रात काटेगा तस्कर, 1.25 लाख रुपए जुर्माना

liquor smugglers: जहरीली शराब बेचने वाले तस्कर भारत यादव को न्यायालय ने एक वर्ष सश्रम कारावास और 1.25 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 12 Nov 2026, 3:36 PM IST

जेल की सलाखों के पीछे कैदी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

जेल की सलाखों के पीछे कैदी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Ashoknagar news: एमपी के अशोकनगर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए जहरीली शराब बेचने वाले शराब तस्कर को न्यायालय ने सख्त सजा सुनाई है। 21 माह पहले शाढ़ौरा पुलिस ने आरोपी को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था, जो बाद में जांच के दौरान इंसानों के पीने लायक नहीं यानी जहरीली पाई गई थी। मीडिया सेल प्रभारी यशपालसिंह यादव के मुताबिक 31 जनवरी 2025 को प्रधान आरक्षक ललित चौहान को मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने अशोकनगर रोड स्थित नगउखेड़ी तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय के पास दबिश दी। वहां अंधेरे में छिपने का प्रयास कर रहे ग्राम खैराई गांव निवासी आरोपी भारत यादव पुत्र भूरासिंह यादव को तीन प्लास्टिक की बोरियों के साथ पकड़ा गया था। तलाशी में उसके पास से कुल 135 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 83750 रुपए थी। जिसमें 10 पेटियों में 90 लीटर देसी मसाला मंदिरा और पांच पेटियों में 45 लीटर अंग्रेजी शराब मिली थी, जिसे वह बिना लाइसेंस के बेचने की फिराक में था।

जांच में हुआ जहरीली शराब का खुलासा

पुलिस ने मौके से शराब के सैंपल निकाले और उन्हें सीलबंद कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था, जिसकी रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली रही। भेजे गए सैंपलों में से 10 सैंपल मानव सेवन हेतु पूरी तरह से अनुपयुक्त (जहरीले) पाए गए, जिसके बाद इस जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए को भी बढ़ा दिया गया था।

दोषी साबित तो न्यायालय ने सुनाई सजा

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षिता शर्मा गौर के न्यायालय ने अभियोजन के साक्ष्यों और तर्कों से पूरी तरह सहमत होकर आरोपी भारत यादव को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी भारत यादव को एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और इसके साथ ही उस पर 1.25 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामले में पैरवी एडीपीओ शबनम बानो ने की थी। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है। इस कार्रवाई को अवैध और जहरीली शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि बिना लाइसेंस बिकने वाली शराब की खरीदारी न करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।