
अशोकनगर। कस्बे में रवि तिवारी टेंट हॉउस के गोदाम में रात्रि 11 बजे अचानक आग लग जाने से लाखो रूपये का नुकसान हो गया है माता मंदिर वायपास रोड पर पम्प हॉउस के पास गोदाम में रवि तिवारी का शादियों में लगाया जाने वाला टेंट में अचानक आग लग जाने पूरा समान जल कर राख हो गया पास में रहने वाले पड़ोसी राजेश ओझा ने बताया कि मैंने रात में करीब 11 बजे गोदाम के अंदर से आग की लपटें निकलती हुई देखी तुरंत ही मैंने रवि तिवारी को फोन लगा कर आग लग जाने की सूचना दी टेंट मालिक के परिजन मोके पर पहुचे तो आग बढ़ती जा रही थी।
रवि तिवारी के बड़े पुत्र संतोष तिवारी ने बताया है शाम 6 बजे बड़ी गोदाम बन्द कर माता मन्दिर के पास छोटी गोदाम में काम रहे रात के 10 बजे दोनों गोदाम में ताला लगा कर घर चले गए थे तभी खाना खा ही रहे थे आग लगने की सूचना आई। मौके पर पत्रिका संवाददाता को रात्रि 12 बजे फोन पर खबर दी संवाददाता ने मौके पर पहुंच कर कवरेज किया ओर सरकारी नंबरों को ट्राई किया पर व्यस्त ही आया।
श्री तिवारी ने बताया कि मैंने देखा कि जब गोदाम में आग कम लग रही थी शटर का ताला खोला गोदाम के अंदर मेरी मोटर साइकिल भी रखी थी। गनीमत यह रही कि मोटर साईकिल में आग नही लगी नही तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। शटर को खोलते ही हवा केे चलने से तेज आग ने रफ्तार पकड़ी ली। मध्यप्रदेश सरकार के नाम से सहायता 100 डायल, 181 पर फोन लगाकर संपर्क करने का प्रयास किया तीनो नंबरों पर लाइन व्यवस्त, एवं हमारे सभी अधिकारी व्यवस्त है कि सूचना करता धुन सुनाई गई तभी कदवाया चौकी पर प्रधान आरक्षक भैयालाल रघुवंशी ने पुलिस वायरलेस के माध्यम से ईसागढ़ थाना को सूचना दी गई कहीं जाके ढेड़ घंटे वाद दमकल आई जब तक पूरा सामान जल कर राख हो चुका था।
फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया। 10 से 15 मिनिट में ही दमकल का पानी खत्म हो गया ये तो अच्छा रहा कि पास में ही नलजल योजना का बोरवेल लगा है। जिससे दमकल को पानी से भरा गया इससे पहले भी नलजल योजना के बोर से पाइप डालकर आग को बुझाना मुश्किल था दमकल से ही आग पर काबू पाया गया। उल्लेखनीय है जिसमे टेंट का सामान 17 से 20 लाख का नुकसान एवं 45 हजार रूपये नगदी पेटी में रखे थे। जो कि रविवार को शादियों के बाद समान देने आए लोगो ने दिए थे और मजदूरों को भी पैसे देने थे और लेखा जोखा कागज भी रखे थे। वह भी जल गए और साथ ही आठ माह पहले ही नई गौदाम बनाई थी। जो कि पूरी छति ग्रस्त हो गई है।
सुबह मौके पर पुलिस और पटवारी बलवीर सिंह यादव के साथ राजेश शर्मा, राम सिंह भिलाला महेंद्र शर्मा पूर्व सरपंच ने पंचनामा बनाया। पंचनामा में दशाई गई राशि 45 हजार नगदी, मकान छतिग्रस्त सामना सहित कुल 1978900 उन्नीस लाख अठत्तर हजार नों सौ रूपये आंकी गई है। कस्बे के डॉक्टर निर्मल जैन ने पीड़ित के लिए जन सहयोग के नाते 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी। रवि तिवारी के पास मात्र एक ही रोजी रोटी थी। जो टेंट हॉउस से घर परिवार का खर्च चल रहा था। आगे आने वाली किसी तारीखों में शादियों में टेंट लगाने के ऑर्डर ले चुके थे।