नपा के नेता प्रतिपक्ष रितेश जैन ने भाषण देते हुए दिग्विजय सिंह की तुलना महात्मा गांधी से कर दी। इस पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने मंच से ही आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आज के बाद हमारे आदर्श महात्मा गांधी की तुलना राजा से मत करना। इसपर नेता प्रतिपक्ष ने जब कान पकडऱ माफी मांगी, तो नीखरा ने उन्हें खड़े होकर माफी मांगने को कहा, जिसके बाद उन्होंने खड़े होकर क्षमा मांगी।