सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज न कोई राजा है और न महाराजा, यह व्यवस्था अब खत्म हो चुकी है। लोकतंत्र में आम नागरिक, उद्योगपति और राजा-महाराजा सभी का वोट बराबर है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार नए-नए हथकंडे अपना रही है। परिवारों को बांट दिया गया है, माता-पिता का नाम एक वार्ड में तो बेटों का नाम दूसरे वार्ड की मतदाता सूची में डाल दिया गया है। राहुल गांधी ने इनकी इस तानाशाही और वोट चोरी को पकड़ा है।