अशोकनगर

हाई टेंशन लाइन का तार टूटा, हादसा टला

ईसागढ़ रोड पर संकट मोचन के पास की घटना, लग गई ट्रकों की कतार
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2019, 2:08 PM IST
ट्रक में फंसकर टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, बड़ा हादसा टला
टूटे हुए तार को जोड़ता लाइन मेन।

अशोकनगर। ईसागढ़ रोड पर बुधवार को हाई टेंशन लाइन का तार भूसे से भरे ट्रक में फंसकर टूट गया। ट्रक चालक की सावधानी और सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होते होते टला। उसने तुरंत ही ट्रक खड़ा कर पीछे आ रहे वाहनों को रोका। वरना कोई भी वाहन तार की चपेट में आ सकता था और गंभीर हादसा हो सकता था।

फंस गए और खिंचकर टूट गए
संकट मोचन मंदिर से पहले 33 केवी की हाईटेंशन लाइन के तार तरावली की ओर गए हैं। यहां तार सडक़ को क्रॉस करते हुए एक ओर से दूसरी ओर गए हैं और लटक कर नीचे हो गए हैं। बुधवार शाम करीब 5.30 बजे एक भूसे से भरा ट्रक यहां से गुजर रहा था। जिसमें तार फंस गए और खिंचकर टूट गए।

लाइन बंद करवाकर उसने तार जोड़ा
लेकिन ट्रक चालक ने तार को टूटकर गिरते हुए देख लिया और ट्रक खड़ा कर तुरंत ही पीछे आ रहे वाहनों को रोका। जिसके चलते सडक़ पर लोडिंग वाहनों सहित अन्य वाहन खड़े हो गए और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर 100 डायल की टीम और बिजली विभाग का लाइन मेन पहुंचा। लाइन बंद करवाकर उसने तार जोड़ा।

Published on: