अशोकनगर

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगी चोट, इलाज में जुटी डॉक्टरों की टीम, खबर से हड़कंप

Jyotiraditya Scindia: कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया चोटिल हो गए। इस खबर से उनके समर्थकों के बीच हड़कंप मच गया। तत्काल वहां डॉक्टरों की टीम बुलाई गई और सिंधिया का प्राथमिक उपचार कराया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2025, 12:22 PM IST
Jyotiraditya Scindia injured
Jyotiraditya Scindia injured (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Jyotiraditya Scindia: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में गुरुवार को ग्वालियर-बेंगलूरु साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम था, जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया चोटिल हो गए। इस खबर से उनके समर्थकों के बीच हड़कंप मच गया। तत्काल वहां डॉक्टरों की टीम बुलाई गई और सिंधिया का प्राथमिक उपचार कराया गया।

कार्यक्रम छोड़ गुना रवाना

रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग के नीचे से निकलने के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) के हाथ में चोट लग गई। बताया जा रहा है कि हाथ में लोहे की फांस चुभ गई। डॉ. राजकुमार जायसवाल सहित अन्य दो डॉक्टर करीब 10 मिनट तक फांस निकालने में जुटे रहे। जब फांस नहीं निकली तो सिंधिया बाकी कार्यक्रम छोड़ गुना रवाना हो गए।

... तभी हाथ में फांस चुभ गई

दरअसल, गुरुवार रात करीब सवा 10 बजे ग्वालियर-बेंगलूरु साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम था। सिंधिया इसी ट्रेन से ग्वालियर, गुना और रात में अशोकनगर पहुंचे। स्टेशन पर मंच बना था। मंच से लोगों को दूर रखने बैरिकेडिंग कर डी बनाई गई थी। डी के बाहर लोग माला लेकर खड़े थे। सिंधिया मंच से कूदने के अंदाज में लोगों तक पहुंचने पाइपों के नीचे से झुककर निकले। तभी हाथ में फांस चुभ(jyotiraditya scindia Injured) गई।

Updated on:
27 Jun 2025, 12:22 PM IST
Published on: