4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर बड़ा एक्शन, आधे घंटे में हुई कार्रवाई

mp news: युवाओं के हाथों में तख्तियां देख ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर-एसपी को दिए निर्देश, आधे घंटे में हुआ एक्शन।

2 min read
Google source verification
Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia (file photo)

mp news: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर प्रशासन ने महज आधे घंटे में कार्रवाई को अंजाम दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर के ग्राम डुंगासरा में विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास करने पहुंचे थे। यहां कुछ युवाओं ने खेल मैदान में हुए अतिक्रमण की शिकायत ज्योतिरादित्य सिंधिया से की तो सिंधिया ने तुरंत कलेक्टर-एसपी को निर्देश दिए।

खेल मैदान से हटा अतिक्रमण

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कुछ युवाओं ने गांव के खेल मैदान पर अतिक्रमण होने की शिकायत की थी। जिस पर सिंधिया ने कलेक्टर-एसपी को निर्देश दिए और महज आधे घंटे के अंदर ही खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटा दिया। खेल मैदान से अतिक्रमण हटने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद मैदान पर पहुंचे और युवाओं के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्युत उपकेन्द्रों का भूमिपूजन-लोकार्पण

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर प्रवास के दौरान चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा और ईसागढ़ नगर में सड़क, स्वच्छता और रोजगार से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिनकी कुल लागत 12.68 करोड़ से अधिक है। चंदेरी में उन्होंने 7 करोड़ की लागत के विद्युत उपकेन्द्रों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया वहीं ईसागढ़ को उन्होंने 5.68 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों के जीवन को सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं। उन्होंने ईसागढ़ गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास तब सार्थक होता है जब उसका लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवन रेखा है। इन उपकेंद्रों के माध्यम से किसान निर्बाध सिंचाई कर सकेंगे, छात्र बेहतर वातावरण में अध्ययन कर पाएंगे और व्यापारिक गतिविधियां बिना रुकावट आगे बढ़ेगी।