अशोकनगर

लड़के ने बोला आई लव यू लड़की ने कर दी शिकायत, फिर लड़के ने उठाया ये कदम

लड़कियों ने पुलिस को फटे हुए लेटर दिए हैं। लड़कियों ने बताया कि इसके पहले भी वह कई बार आई लव यू बोल चुका है। उसमें कुछ शायरी भी लिखी गई है।

2 min read
Jan 03, 2018

अशोकनगर।मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में नए साल में प्रेम का इजहार करना एक लड़के को भारी पड़ गया। उसने एक जनवरी को स्कूल में साथ पढ़ने वाली तीन लड़कियों को फिल्मी स्टाइल में अलग-अलग लव लेटर दिए। तीनों लड़कियों ने उसके लव लेटर फाड़ दिए और स्कूल क्लास टीचर और हेडमास्टर से उसकी शिकायत भी कर दी। इससे दुखी लड़के ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। लड़कियों ने पुलिस को फटे हुए लेटर दिए हैं। लड़कियों ने बताया कि इसके पहले भी वह कई बार आई लव यू बोल चुका है। उसमें कुछ शायरी भी लिखी गई है। लड़कियों ने कचरे से उठाकर लेटर के टुकड़े पुलिस को सौंपे। पुलिस उन पत्रों में लिखावट की पहचान करती रही।

दरअसल, लड़कियों की एक जनवरी को शिकायत के बाद दो जनवरी यानि घटना के अगले दिन मंगलवार को हेडमास्टर विनोद शर्मा ने छात्र सौरभ पिता नेतराम प्रजापति को अपने पिता को बुलाने के लिए भेजा, लेकिन वह फिर नहीं लौटा। सौरभ दोपहर में दो बजे स्कूल से निकला और 200 मीटर की दूरी पर एक बड़े कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

दूसरे दिन जब किसान खेतों में सिंचाई करने पहुंचे और कुएं पानी निकालने लगे। सिंचाई से पानी कम हुआ तो लड़के की डेड बॉडी दिखी। इसके बाद हंगामा मच गया और तमाम ग्रामीण लोग कुएं के आसपास जमा हो गए। पुलिस पहुंच गई और उन्होंने पड़ताल शुरू कर दी। लड़के ने यूनिफार्म पहने हुए ही कुएं में कूद गया था। उसके जूते खुलकर पानी में ऊपर आ गए थे। खटोली को रस्सी में बांधकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को निकाला। उसने जिन तीन लड़कियों को लव लेटर दिया था, उसमें एक लड़की उसके साथ आठवीं में पढ़ती थी, जबकि दूसरी दो लड़कियां 7वीं में पढ़ती थी। तीनों ने लव लेटर लेने के बाद उसके सामने ही फाड़कर कई टुकड़े कर डाले। इसके बाद स्कूल लौटकर क्लास टीचर से उसकी शिकायत कर दी। गुमशुदगी के बाद पुलिस और गांव वालों ने लड़के को ढूंढा भी था, लेकिन वह नहीं मिला था।

Published on:
03 Jan 2018 06:35 pm
Also Read
View All