
अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...
जिले के रेल्वे ट्रेक पर एक ऐसी घटना हुई। जिसे देखकर लोग दंग रह गए। दरअसल, रेलवे ट्रैक के पास दो अज्ञात युवकों के शव पड़े मिले हैं। जानकारी के अनुसार सुबह RPF को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के पास दो अज्ञात शव पड़े हुए हैं। मुखबीर से मिली सूचना के बाद RPF थाना प्रभारी ने जाकर देखा तो रेलवे खंबा नंबर 1047- 11/12 के पास लेफ्ट साइड एक डेड बॉडी अज्ञात युवक की पड़ी थी। जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। देहात थाने की पुलिस ने पहुंचकर बॉडी को जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं दूसरा शव खंबा नंबर 1048 -9/10 के पास करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का मिला है। पुलिस ने जब उन शवों को देखा तो वह अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे कि ये दोनों शव यहां इस तरह कैसे पड़े है।
RPF थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अल सुबह रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के ड्राइवर ने सूचना दी थी कि रास्ते में दो डेड बाडी पड़ी हैं। रेलवे स्टेशन की सूचना पर आरपीएफ ने जा कर मौका मुआयना किया और एक बॉडी देहात थाने के अंतर्गत आ रही थी, तो देहात को सूचना दी दूसरी बॉड़ी कोतवाली थाना अंतर्गत कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस के अनुसार इस तहर शव मिलने के कई कारण हो सकते है।
जानकारों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि दोनों लोगों की शायद ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए जिले के निजी अस्पताल में भेज दिया है। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मृत व्यक्तियों के परिजनों को ढूढ़ना शुरू कर दिया है। ताकि उन तक सूचना पहुंचाई जा सके और उन्हें बताया जा सके कि उनके परिवार के सदस्यों के साथ क्या हुआ है।