अशोकनगर

मंडी से किसानो ने पकड़ा चोर, मचा बवाल

मंडी से किसानो ने पकड़ा चोर, मचा बवाल
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 11:05 AM IST
crime, ashoknagar crime, crime news, crime bhopal, patrika news, ashoknagar patriak, patrika mp,
मंडी से किसानो ने पकड़ा चोर, मचा बवाल

अशोकनगर। कृषि उपज मंडी परिसर में शनिवार सुबह सुबह किसानों ने एक चोर को पकड़ लिया। चोर नसेल जी और अपना नाम कला निवासी ओवर ब्रिज के नीचे बता रहा है।
किसान किशन पुत्र मोहन सिंह बंजारा मोला डैम ने बताया कि वह अपना गेहूं लेकर के शुक्रवार शाम को रात 8:00 बजे मंडी आए थे। उनके साथ उनके भाई प्रेम सिंह करण सिंह भी थे। रात में तीनों भाई ट्राली पर ही सो रहे थे सुबह जब उठे तो मोबाइल और पर्स गायब था कुछ देर बाद कल वहां पहुंचा और उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देख कर उन्होंने उसे पकड़कर मोबाइल के बारे में पूछा तो दो मोबाइल उसकी जेब में निकल आए एक SIM भी निकली लेकिन तीसरा मोबाइल नहीं मिला।

वह तीनों भाइयों की जेब में से मोबाइल निकाल कर ले गया था। काफी देर तक वह उससे मोबाइल के बारे में पूछते रहे पहले तो उसने मना किया और फिर बाद में कहने लगा कर घर चलो वहां से दे देता हूं लेकिन किसान घर जाने को तैयार नहीं थे इस दौरान वहां किसानों की भीड़ लगी रहीे।

सास की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खुद को जलाया
अशोकनगर। चलो रहने वाली एक महिला ने अपनी सास द्वारा प्रताड़ित होने के बाद खुद को जला लिया गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लक्ष्मी बाई पत्नी रिंकू ओझा निवासी छः घरा कॉलोनी ने बताया कि उनकी सास रामसखी भाई उन्हें परेशान करती हैं। वह एक कमरे में रह रही हैं और गली में नहाती हैं।

अब उनकी बच्ची बड़ी हो गई है। उसे बाहर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। इसलिए वह सास से लैट्रिन बाथरूम बनाने के लिए जगह की मांग कर रही थी। लेकिन सास ने जगह देने से मना कर दिया। कई महीनों से परेशान होने के बाद भी अपने पिता के यहां रहने चली गई थी। जहां से कल ही लौटकर ससुराल आई थीं। सुबह सुबह सास से फिर झगड़ा हो गया और उन्होंने खुद को आग लगा ली।

Published on: