अशोकनगर

“तस्वीरें देख भागा पर नहीं मिली मुस्कान”, भाई ने प्रेमी रितिक का खोला बड़ा राज

Muskan brother reveals secrets about Ritik - कार के भीतर मिली पेट्रोल की बोतल, जहर और लाइटर; एसपी ने बनाई एसआइटी, 15 घंटे से लापता युवक-युवती का शव खेत में खड़ी कार में मिला, माथे पर गोली के निशान
2 min read
Jun 26, 2026
Muskan brother reveals secrets about Ritik in the Ashoknagar case
Ashoknagar case- Muskan and Ritik - Source Patrika.com

Ashoknagar case - अशोकनगर में बड़ी वारदात हुई है। घर से जिम के लिए बुधवार शाम निकली युवती का शव 15 घंटे बाद हाईवे पर खेत में खड़ी कार से मिला। कार में एक युवक की लाश भी थी। उसके माथे में गोली लगी थी। युवती की पहचान सोनी कॉलोनी की 24 साल की मुस्कान जैन के रूप में की गई जबकि युवक का नाम ऋतिक सोनी है। वह 26 साल का था। इस मामले में अब मुस्कान के चचेरे भाई वर्धमान ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि मोबाइल पर एक के बाद एक कई तस्वीरें मिलते ही मुझे शंका हुई। मैं तुरंत घर पहुंचा पर मुस्कान नहीं मिली। वर्धमान का यह भी कहना है कि वे ऋतिक को जानते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि ऋतिक शानो शौकत से भरी जिंदगी जीता था। वह आर्थिक रूप से भी बेहद संपन्न था।

सिटी कोतवाली प्रभारी रविप्रताप चौहान ने बताया, मुस्कान के पिता विवेक जैन ने पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने बुधवार रात 9.15 बजे अज्ञात नंबर से अपने फोन पर मुस्कान की अश्लील तस्वीरें भेजे जाने की सूचना दी। बेटी भी घर से गायब थी।

पुलिस तुरंत सक्रिय हो उठी और मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर गुरुवार तड़के 3 बजे महाना रोड पर खेत में खड़ी कार तक पहुंची। वहां ड्राइविंग सीट पर ऋतिक और पास की सीट पर मुस्कान का शव उल्टा पड़ा था। मुस्कान के सिर के पिछले हिस्से और गले पर चोट के गहरे निशान थे।

चचेरे भाई वर्धमान ने बताया कि एक के बाद एक कई फोटो और वीडियो भेजे

मामले की जांच के लिए एसपी राजीव मिश्रा ने 6 सदस्यीय एसआइटी बनाई है। इधर मुस्कान के चचेरे भाई वर्धमान ने बताया कि मोबाइल पर एक के बाद एक कई फोटो और वीडियो भेजे गए। मैं अनहोनी की आशंका से कांप उठा और तुरंत मुस्कान के घर सोनी कॉलोनी में पहुंचा लेकिन वह नहीं मिली। चाची भी उसका इंतजार कर रही थी। उन्होंने बताया कि मुस्कान रोज रात 9 बजे तक घर लौट आती है।

Ashoknagar case- रितिक-मुस्कान (फोटो सोर्स- Patrika)

वर्धमान जैन, मुस्कान के कथित प्रेमी ऋतिक को भी जानते थे। उन्होंने अपने परिजनों को भी यह बात बताई।

इंदौर में लग्जरी लाइफ स्टाइल जीता था

पुलिस को कार से दो पेज का सुसाइड नोट, देसी कट्टा, कारतूस, खून से सनी कुल्हाड़ी, सल्फास के पैकेट, पेट्रोल भरी बोतल, लाइटर मिला है। कुछ दूरी पर 3 मोबाइल भी मिले।

ऋतिक का एक हाथ झुलसा था। आशंका है, वारदात के बाद कार को जलाने की कोशिश की गई थी। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी है। पुलिस के अनुसार, पिछले 3 महीने से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। ऋतिक दो दिन पहले ही इंदौर से अशोकनगर आया था। वह इंदौर में लग्जरी लाइफ स्टाइल जीता था।

Published on:
26 Jun 2026 09:51 am