अशोकनगर

World Family Day संयुक्त परिवार जीवन को सार्थक बनाते हैं…

विश्व परिवार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

2 min read
World Family Day संयुक्त परिवार जीवन को सार्थक बनाते हैं...

अशोकनगर. संयुक्त परिवार जीवन को सार्थक बनाते हैं। नई पीढ़ी के दिमाग में संयुक्त परिवार की बात मन में आनी चाहिए इससे जीवन का उद्वार हो सके। यह बात विधायक जजपाल ङ्क्षसह जज्जी ने रविवार शाम मानस भवन में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

विधायक ने कहा कि संयुक्त परिवार आनंद से परिपूर्ण होते हैं। सम्मान एवं संस्कृति की बात संयुक्त परिवार में होती है। संयुक्त परिवार में रहने वाले पारिवारिक सुख समझते हैं। परिवार को अपना समझें। हमारी हैसियत परिवार से होती है। इस बारे में नई पीढ़ी को सोचना होगा। मन में भेदभाव (discrimination) का विचार न लाएं। मां बाप के संस्कारों का सम्मान करें। मन में अच्छे विचार लेकर जाएं, अच्छा सोंचे। दूसरों की खुशी का ध्यान रखें। कोई भी आपसे दुखी न हो। परिवार (Family) के प्रति सकारात्मक भाव रखें।

चार संयुक्त परिवारों को किया सम्मानित

आनंद विभाग के नोडल व जिला शिक्षा अधिकारी नीरज शुक्ला ने कहा कि आनंद विभाग द्वारा लोगों की खुशहाली का स्तर बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं । कार्यक्रम में चार ऐसे संयुक्त परिवार (joint family) को आनंद विभाग द्वारा सम्मानित किया है जो चार या पांच पीढ़ी एक साथ रह रहे हैं। कार्यक्रम में चार संयुक्त परिवार प्रदीप ओझा का परिवार, अशोक कुमार अग्रवाल परिवार, ङ्क्षरकू मिर्ची बालों का परिवार एवं सगुनचंद जैन समोसा बालों के परिवार (family) को आनंद भाग द्वारा सम्मानित किया।

इधर, भोलेनाथ का पंचामृत से किया अभिषेक

अशोकनगर. वैशाखी पूर्णिमा व बुद्ध जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की गई तथा भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक किया गया। पुजारी किशनलाल मिश्र ने विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया तथा सत्यनारायण भगवान की नव दंपत्ति से पूजन कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाआरती की तथा विश्व शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और सूर्यनारायण को जल में रोली मिलाकर अर्ग दिया। वहीं शाम को महाआरती के बाद चंद्रदेव को जल में दूध मिलाकर अर्ग दिया। पुजारी ने बताया कि चंद्रदेव को वैशाखी पूर्णिमा को जो दूध और जल से अर्ग देंगे उनको चंद्रदेव शीतलता प्रदान करते हैं तथा काया निरोग रहती है। रात्रि 8 बजे से हरि कीर्तन किया तथा बुद्ध जन्म उत्सव के अवसर पर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Updated on:
17 May 2022 12:16 am
Published on:
17 May 2022 12:11 am
Also Read
View All