अशोकनगर

अब देशभक्ति की थीम पर सजेगा पछार पार्क, जानिए कैसे….

सरोवर सौंदर्यीकरण: पार पर नजर आएगा जय हिंद
2 min read
• •
Updated: 18 May 2022, 11:42 PM IST
अब देशभक्ति की थीम पर सजेगा पछार पार्क, जानिए कैसे....
अब देशभक्ति की थीम पर सजेगा पछार पार्क, जानिए कैसे....

अशोकनगर. तुलसी सरोवर सौंदर्यीकरण में तैयार किया जा रहा पछार पार्क देशभक्ति की थीम पर सजेगा, जहां पार्क की दीवार पर पत्थरों से जय हिंद लिखा नजर आएगा। साथ ही सैनिकों के शौर्य की मूर्तियां भी सजेंगी, ताकि पार्क को आकर्षक लुक दिया जा सके।

शहर के तुलसी सरोवर के सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा, जहां सरोवर किनारे पछार पार्क तैयार किया गया है। देशभक्ति की थीम पर सजाए जा रहे पछार पार्क में गोल पत्थरों से पहाडऩुमा आकृति बनाई जाएगी, जिसमें सैनिकों के शौर्य की प्रतिमाएं सजाई जाएंगी। साथ ही आकर्षक लाइङ्क्षटग होगी। ठेकेदार अमित रघुवंशी ने बताया कि इसके लिए पूरी योजना तैयार हो चुकी है और इसे मूर्त रूप देने का काम चल रहा है। साथ ही शहीद स्मारक का स्वरूप भी तैयार किया जाएगा।

पार्क में मंच भी तैयार, हो सकेंगे कार्यक्रम

पार्क में हट भी तैयार की गई है, इसमें लोग बैठ सकेंगे। साथ ही एक मंच तैयार किया गया और वहां पर लोगों को बैठने के लिए स्टेडियम की तरह सिङ्क्षटग व्यवस्था की जा रही है, ताकि वहां पर एक 150 से 200 लोग आसानी से बैठ सकें। मंच पर सांस्कृति कार्यक्रम किए जा सकेंगे। साथ ही पछार पार्क को आकर्षक रूप देने के लिए स्वागत द्वार को पेड़ की टहनियों की तरह बनाया गया है।

इधर, प्रत्येक रेंज की टीम जिलेभर में करेगी गश्त, सुबह 10 बजे देनी होगी रिपोर्ट

अशोकनगर. गुना में शिकार की घटना के बाद जिले में भी वन विभाग अलर्ट पर है। इसके लिए अब प्रत्येक रैंज की टीम चार दिन जिले के दूसरे रैंजों में भी गश्त करेगी, साथ ही रोज सुबह 10 बजे गश्त की रिपोर्ट डीएफओ को देना होगी। सीसीएफ ने वन अधिकारियों की बैठक कर सख्ती से जंगलों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य वनसंरक्षक अधिकारी (सीसीएफ) डीके पालीवाल ने बुधवार को शिवपुरी में सभी वन अधिकारियों की बैठक ली। इसमें मुख्य वन संरक्षक अधिकारी ने निर्देश दिए कि जंगलों पर नजर रखने सूचना तंत्र को मजबूत करें और दल गठित कर गश्त बढ़ाएं। इससे अब जिले की प्रत्येक रेंज की टीम सप्ताह में दो दिन अपने क्षेत्र में और चार दिन जिले की अन्य रेंज क्षेत्र में गश्त करेंगी। इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है।

Updated on:
18 May 2022, 11:42 PM IST
Published on: