
अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...
सटीक खबरों के साथ ही पत्रिका ग्रुप पाठकों की हर जरूरत का हमेशा ख्याल रखता है। वह चाहे खबरों से संबंधित हो या सामाजिक सरोकार सभी में पत्रिका पाठकों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। पाठकों का विश्वास जीतने पत्रिका ने मेगा मानसून ऑफर की शुरूआत की। इसमें देशभर के विभिन्न विजेताओं को अलग अलग प्रकार के इनाम खुले हैं। अशोकनगर की प्रतिभा जैन पत्नी डॉ विनोद जैन को स्कूटर मेगा मानसून ऑफर में मिलेगा।
उन्होंने मेगा मानसून ऑफर का फॉर्मेट के मापदंडों के साथ जमा किया था अब उन्हें रिसिप्ट नंबर 62 194 के आधार पर जल्द ही इनाम उपलब्ध होगी स्वाध्याय जैन मंदिर के पास महावीर कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर विनोद जैन अपनी फैमिली के साथ पत्रिका ऑफिस में आए और उन्होंने अपनी बातचीत में बताया कि जब से पत्रिका शुरू हुआ है, वह पत्रिका पढ़ रहे हैं। पत्रिका की खबरों के आदी हो चुके हैं। पत्रिका पढ़े बिना उनकी दिन की शुरुआत नहीं होती उन्हें ऐसा लगता है। कोई काम अधूरा रह गया है।
उन्होंने बताया कि पत्रिका में लोकल परिशिष्ट बहुत ही अच्छा आता है। इसके साथ ही पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी जी के निष्पक्ष संपादकीय अच्छे लगते हैं। उन्होंने राजस्थान के काले कानून से लोहा लेकर निर्भय निष्पक्ष होने का सबूत दिया है। सत्ताधारी दल के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित कर उन्होंने एक निष्पक्ष लड़ाई लड़ी इन चीजों से लगता है। अभी भी कोई है तो वह पत्रिका समूह है जो पत्रकारिता को जिंदा रखे हुए हैं।
पत्रिका हमेशा सामाजिक सरोकार के कार्यों में आगे रहता है पत्रिका द्वारा तुलसी सरोवर पर चलाएं गए अमृतम जलम कार्यक्रम या स्टेडियम में चलाया गया हमारा कार्यक्रम सभी लोगों को पसंद आते हैं। पत्रिका पत्रिका द्वारा चलाई गई मुहिम भी लोगों के लिए एक अलग ही संदेश देती हैं। पत्रिका का चेन्जमेकर अभियान भी हमें बहुत ही अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि हम पत्रिका से जुड़े रहेंगे और लोगों को भी प्रेरित करेंगे।