क्विज प्रतियोगिता में तीन विजेता व तीन उप विजेता टीमों का चयन

मप्र पर्यटन पर केंद्रित जिलेभर के 28  स्कूलों के 84 बच्चों ने भाग लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2016, 11:12 PM IST
ashoknagar
ashoknagar
अशोकनगर. मध्यप्रदेश पर्यटन पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता शनिवार को दो चरणों में आयोजि की गई। जिला प्रशासन व स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर के 28 स्कूलों के 8 4 बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में तीन विजेता व तीन उप विजेता टीमों का चयन किया गया है। पहले चरण में लिखित प्रतियोगिता शासकीय उमावि क्रमांक 01 में आयोजित की गई।वहीं दूसरे चरण में दोपहर 01.00 बजे से 03.00 बजे तक ऑडियो, वीडियो क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

परीक्षा के बाद शनिवार को ही परिणाम भी घोषित किए गए।जिसमें तीन विजेता व तीन उप विजेता टीमों को चुना गया।विजेता टीमों में शासकीय मॉडल उमावि अशोकनगर, शासकीय हाई स्कूल ढाकोनी एवं शासकीय उमावि बहादुरपुर की टीमें शामिल हैं, वहीं उपविजेता शासकीय हाई स्कूल डुंगासरा, शासकीय मॉडल उमावि चंदेरी एवं शासकीय माधव उमावि सहराई की टीमे रहीं।

विजेता टीमों को मप्र पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रदेश के चयनित किसी एक पर्यटन स्थल पर 02 दिन एवं 03 रात रुकने के लिए तथा उपविजेता टीमों को 01 दिन एवं 01 रात रुकने के लिए कूपन दिए गए। शेष प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए।

बच्चों का बढ़ाया उत्साह
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया।परीक्षा के नोडल अधिकारी जिपं सीईओ एमएल वर्मा ने कहा कि बच्चों में विलक्षण प्रतिभा होती है, जिसका वे बेहतर प्रदर्शन कर देश के विकास संवार सकते हैं।उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।संयुक्त कलेक्टर एके चांदिल ने इस तरह की प्रतियोगिता निश्चित रूप से लोगों में पर्यटन के प्रति जागरुकता लाएगी और बच्चे इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। डीईओ आरएस निम ने कहा कि स्कूली बच्चों ने आत्म विश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, उनका जोश व उत्साह सराहनीय है।
Published on: