अशोकनगर

‘ऋतिक ने नहीं, मुस्कान को किसी और ने मारा’, ऑनर किलिंग की आशंका! अशोकनगर में उलझी पुलिस

Hrithik and Muskan Jain- कार, कुल्हाड़ी-कट्टा सहित 50 से अधिक साक्ष्यों के एकत्रित किए फिंगर प्रिंट, प्रेमी ने हत्या के बाद की आत्महत्या या रची गई साजिश? हिंग्लिश सुसाइड नोट से बढ़ा शक
2 min read
Jun 27, 2026
ऋतिक- मुस्कान Hrithik and Muskan
ऋतिक- मुस्कान Hrithik and Muskan- image source- patrika.com

Ashoknagar Case- अशोकनगर में प्रेमी जोड़े के कार में खून से लथपथ मिले शव के सनसनीखेज मामले में रहस्य गहराता जा रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या के बाद आत्महत्या मान रही है, लेकिन घटनास्थल के हालात, बर्बरता का स्तर और हिंग्लिश में लिखा सुसाइड नोट किसी डबल मर्डर की खौफनाक साजिश की ओर भी इशारा कर रहे हैं। चर्चा है कि यह ऑनर किलिंग का मामला भी हो सकता है। ऐसे में इस हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाने के लिए अब पुलिस Ashoknagar Police की एसआईटी हर संभावित पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही है।

महाना रोड पर बुधवार- गुरुवार रात 3 बजे पुलिस को अशोकनगर शहर के 26 वर्षीय ऋतिक और 24 वर्षीय मुस्कान जैन के खून से लथपथ शव मिले थे। दोनों को एक दूसरे से प्रेम था लेकिन कुछ दिनों से अनबन भी चल रही थी। जिस हाल में ऋतिक और मुस्कान के शव मिले हैं, उससे हर कोई उलझन में है। यह केवल एक सामान्य वारदात नहीं लग रही, बल्कि हत्या में भारी आक्रोश और बर्बरता साफ नजर आ रही है।

हत्यारे के मन में बेहद गुस्सा और नफरत

पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि मुस्कान के सिर के ऊपरी हिस्से पर कुल्हाड़ी के बट से जोरदार वार किया गया था। इतना ही नहीं, उसका गला भी रेता गया है और उंगलियों को भी काटने का प्रयास किए जाने की चर्चा है। इससे मुस्कान की उंगलियों पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसे जिस बेरहमी से मारा गया, उससे साफ जाहिर होता है कि हत्यारे के मन में उसके प्रति बेहद गुस्सा और नफरत भरी थी।

इस थ्योरी पर सवाल कि क्या ऋतिक ने अकेले ही पूरी वारदात को अंजाम दिया?

मुस्कान की हत्या में कुल्हाड़ी और कटर का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, ऋतिक सोनी के माथे पर 4 एमएम की गोली फंसी मिली है। इसके साथ ही दोनों के शव कीचड़ से सने मिले। इस थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या ऋतिक ने अकेले ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया?

ऑनर किलिंग का एंगल भी

पुलिस भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार इसमें ऑनर किलिंग का एंगल भी शामिल है। हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। एसपी राजीवकुमार मिश्रा के मुताबिक मामले की एसआईटी जांच कर रही है। सभी तथ्यों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Updated on:
27 Jun 2026 01:45 pm
Published on:
27 Jun 2026 08:30 am