अशोकनगर

मुस्कान को कुल्हाड़ी से काटा, फिर ऋतिक ने खुद को गोली मारी, अशोकनगर केस में बड़ा अपडेट

Muskan and Ritik death case- शुरुआती जांच में प्रेमिका की कुल्हाड़ी और कटर से हत्या करने का अंदेशा, कार से मिला सुसाइड नोट, एसआईटी कर रही जांच
2 min read
Jun 26, 2026
Muskan and Ritik death case - Source Patrika.com
Muskan and Ritik death case - Source Patrika.com

Ashoknagar Case- अशोकनगर में शहर के दो संपन्न परिवारों के बेटे-बेटी का शव मिलने से सनसनी फैली है। परिजनों के साथ ही अन्य लोग भी दुखी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी Ashoknagar SP ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंधों में खटास आ आने के कारण यह घटना घटी। जांच में लगे अधिकारियों के अनुसार प्रेमी ऋतिक ने पहले प्रेमिका मुस्कान को कुल्हाड़ी और कटर से काट डाला। जब उसकी सांसें थम गईं तो खुद को भी गोली मार ली। मुस्कान बुधवार शाम घर से जिम जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी करीब 15 घंटे बाद उसका शव हाईवे पर खेत में खड़ी कार से मिला। वहां एक युवक की लाश भी मिली जिसकी पहचान 26 साल के ऋतिक सोनी के रूप में की गई। दोनों में प्रेम संबंध थे लेकिन कुछ दिनों से अनबन चल रही थी।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रविप्रताप चौहान के अनुसार मुस्कान के पिता विवेक जैन के मोबाइल पर बुधवार रात 9.15 बजे मुस्कान की अश्लील तस्वीरें भेजी गईं। उन्होंने पुलिस को शिकायत की तो मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस हाईवे के पास महाना रोड पर खेत में खड़ी कार तक पहुंची।

कार में मुस्कान का शव मिला। उसके सिर और गले पर गहरे जख्म थे। इधर ड्राइविंग सीट पर ऋतिक का शव पड़ा था।

शहर में बड़ी वारदात होने पर पुलिस भी सतर्क है। मामले की जांच के लिए एसपी राजीव मिश्रा ने 6 सदस्यीय एसआइटी बनाई है।

इंदौर में साथ काम करते हुआ प्रेम, अनबन हुई तो उठाया खौफनाक कदम

मुस्कान और ऋतिक का परिवार अशोकनगर के संपन्न परिवारों में गिना जाता है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। वे पहले इंदौर में साथ ही काम करते थे। ऋतिक अभी इंदौर में कार इंटीरियर का कारोबार संभाल रहा था। मुस्कान इंदौर में एक कंपनी में काम करती थी। वह करीब तीन माह से अशोकनगर में ही रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि कुछ कारणों से मुस्कान और ऋतिक के रिश्तों में दूरियां आ गईं। इससे ऋतिक बहुत बेचैन हो उठा। जांच अधिकारियों का कहना है कि उसने, प्रेमिका से बात की और दोनों कार से खेत में पहुंच गए। यहां विवाद के बाद ऋतिक ने कुल्हाडी और कटर से मुस्कान का गला का​ट दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ऋतिक के सुसाइड नोट में भी आत्महत्या की बात कही गई है हालांकि मुस्कान की मौत कैसे हुई, इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

Updated on:
26 Jun 2026 11:21 am
Published on:
26 Jun 2026 10:49 am