एशिया

अफगानिस्तान में हुए बम धमाके से करीब 12 लोगों की मौत, तालिबानियों ने ली जिम्मेदारी

शनिवार सुबह एक कार बम हमले में नंगरहार के शिरजाद जिले में सेना के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2021, 10:51 AM IST
12 people killed in Afghanistan bomb blast Taliban took responsibility
12 people killed in Afghanistan bomb blast Taliban took responsibility

काबुल। अफगानिस्तान में हुए बम धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। प्रांतीय सरकार ने अपने एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शनिवार सुबह एक कार बम हमले में नंगरहार के शिरजाद जिले में सेना के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया। विदेशी मीडिया के अनुसार धमाके के बाद मीडिया को भेजे गए अपने एक बयान में तालिबानियों ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

इस हमले की जांच बाकी
अपने एक बयान में आतंकवादी समूह के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि सेना के ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती हमले में 50 सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं। हालांकि, हमले को लेकर किए गए इस दावे की जांच अभी बाकी है।

यहां भी हुआ हमला
यहां बाद में पुलिस डिस्ट्रिक्ट 5 में काबुल के पोल-ए-कंपनी इलाके में चुंबकीय बम के एक पुलिस वैन से टकराने की वजह से एक और नागरिक के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस प्रवक्ता फरदौज फरामर्ज ने कहा, इसके घंटों बाद काबुल शहर के पुलिस डिस्ट्रिक्ट 4 में सलीम कारवां इलाके में एक और बम के कार संग टकराने से विस्फोट हुआ, जिसमें एक की जान गई है और तीन अन्य घायल हुए हैं।

हिंसक घटनाओं में इजाफा
प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जमाल बारिकजई ने पुष्टि करते हुए कहा, कंधार प्रांत के पंजवेई जिले में सड़क किनारे एक बम के रिक्शा से टकराने से फिर से एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की जान गई है। दोहा में अफगान सरकार और तालीबानी समूह के बीच शांति वार्ता की धीमी प्रगति और पैदा हुए गतिरोध के चलते इस बीच लक्षित हिंसक घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है।

Updated on:
31 Jan 2021, 10:51 AM IST
Published on: