नई दिल्लीः उइगुर समुदाय के 50 पाकिस्तानी नागरिकों की पत्नियों को हिरासत में लेने के बाद चीन और पाक की दोस्ती में दरार पड़ती दिख रही है। पाक अधिकृत कश्मीर में चीन के खिलाफ भारी विरोध को देखते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे को चीन के सामने उठाया है। पाक ने इन महिलाओं को रिहा करने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी हाल में ही चीन ने उइगुर समुदाय की 50 महिलाओं को कैद कर लिया है। इन महिलाओं पर आरोप है कि ये लोग चीन से पाकिस्तान में फोन करती हैं और पाक संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। इन महिलाओं पर पाकिस्तान जाने या पाक में कई सालों तक रहने का भी आरोप है।
पीओके के लोगों से की है शादी
दरअसल पाकिस्तान से सटे चीन के शिनजियांग प्रांत की कुछ महिलाओं ने पाक नागरिकों के साथ शादी की है। अल्पसंख्यक उइगुर समुदाय की महिलाओं ने पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों से शादी की है। इसके अलावा चीन से सटे पाकिस्तान के इलाकों के लोगों की भी उइगुर समुदाय की महिलाओं से शादी हुई है। चीन कथित तौर पर इन महिलाओं को अपना नागरिक मानता है और पाक जाने पर प्रतिबंध भी लगाता रहा है। इसी का उल्लंघन करने पर इन महिलाओं को चीन ने हिरासत में रखा है।
चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा
इन महिलाओं को कैद करने के खिलाफ गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों में चीन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इन महिलाओं को तुरंत रिहा करने की मांग की है और चीन के खिलाफ व्यापार बंद करने की अपील भी की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि चीन इन महिलाओं के साथ अन्याय कर रहा है। पीओके के लोगों के गुस्से को देखते हुए पाकिस्तान ने इस मामले पर चीन के अधिकारियों से बात की है। चीन को शक है ये महिलाएं आतंकी गतिविधियों में शामिल हो सकती हैं।