एशिया

आतंकी हमलों से दहला अफगानिस्तान, पुलिस अधिकारी और तालिबान कमांडर समेत 9 की मौत

दो जगहों पर अलग-अलग हुए आतंकी हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत 9 की मौत हो गई।

2 min read
आतंकी हमलों से दहला अफगानिस्तान, पुलिस अधिकारी और तालिबान कमांडर समेत 9 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के बदगिस प्रांत में आतंकी संगठन तालिबान के बम हमले में एक जिले के पुलिस प्रमुख समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "मंगलवार रात मिरानजयी क्षेत्र में सड़क पर मुकुर जिले के पुलिस प्रमुख इस्माइल खान शुकोरी के वाहन में बम धमाका होने से उसमें सवार इस्माइल और एक कांस्टेबल की मौत हो गई।" सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच मुठभेड़ से अशांत रहने वाले प्रांत में शुकोरी ने धमाके से पहले सुरक्षा चौकियों का निरीक्षण किया था। मंगलवार को बदगिस में एक सुरक्षा चौकी पर तालिबान के हमले में दो पुलिस अधिकारी और 11 आतंकवादी मारे गए थे।

तालिबान कमांडर समेत 7 आतंकियों की मौत
अफगानिस्तान के पश्चिमी बदगिस प्रांत की राजधानी कला-ए-नौ के बाहरी भाग में बुधवार को हुए एक विस्फोट में तालिबान के मुख्य कमांडर मुल्ला घौसुदिंग समेत सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, "कुख्यात मुल्ला घौसुदिंग उर्फ सिया खान अपने लोगों के साथ कला-ए-नौ के बाहरी भाग में लोगों को डराने की गतिविधियों में व्यस्त था। लेकिन, एक विस्फोटक उपकरण में अचानक विस्फोट से उसकी और छह अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।" कमांडर को एक कुख्यात आतंकी बताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि सिया खान की मौत बदगिस प्रांत और उससे सटे इलाकों में तालिबान के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

3 स्कूलों पर हैंड ग्रेनेड से किया था हमला
इससे पहले अफगानिस्तान के पूर्वी पकतीका प्रांत की राजधानी शरन के बाहरी इलाके में सोमवार को आतंकवादियों ने तीन स्कूलों पर हथगोलों और रॉकेट से हमला किया। पुलिस ने कहा "अज्ञात आतंकवादियों ने सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे हजरत बेलाल और सैयद जलाल बुखारी हाईस्कूल को हथगोलों से निशाना बनाया और शरन शहर के बाहर एक अन्य स्कूल पर रॉकेट से हमला किया, लेकिन हमले के दौरान कोई छात्र मौजूद नहीं था।"

ये भी पढ़ें

चीन ने अफगानिस्तान में सेना की तैनाती से किया इनकार
Published on:
05 Sept 2018 04:31 pm
Also Read
View All