एशिया

Afghanistan: कुंदुज प्रांत में तालिबानी हमले में पुलिस कमांडर समेत 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए

HIGHLIGHTS Taliban Attack In Kunduz Province: तालिबान ने कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले में एक बड़े हमले को अंजाम दिया। इस हमले में एक सीमा पुलिस कमांडर समेत सुरक्षा बल के कम से कम 10 सदस्य मारे गए।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 8:16 PM IST
afghan_security.jpeg

कुंदुज। अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर सरकार और तालिबान ( Afghanistan Govt. And Taliban Peace Talk ) के बीच वार्ता का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है, लेकिन फिर भी हमलों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब ताजा हमला कुंदुज प्रांत में किया गया है।

तालिबान ने कुंदुज प्रांत ( Taliban Attack In Kunduz Province ) के इमाम साहिब जिले में कल (रविवार) रात एक बड़े हमले को अंजाम दिया, जिसमें एक सीमा पुलिस कमांडर समेत सुरक्षा बल के कम से कम 10 सदस्य मारे गए। वहीं 6 अन्य घायल हो गए है।

स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने प्रांतीय परिषद के सदस्य के हवाले से जानकारी देते हुए बताया है कि तालिबान ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ये हमला किया है। हालांकि इस हमले को लेकर तालिबान की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पिछले सप्ताह सेना ने 150 आतंकियों को मार गिराया

आपको बता दें कि सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते हुए कई आतंकियों को अब तक ढेर किया है। पिछले सप्ताह सेना ने एक ऑपरेशन के जरिए 150 तालिबानी आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।

इस संबंध में रक्षा मंत्रालय की ओर से बीते शनिवार को एक बयान भी जारी किया। इस बयान में ये कहा गया कि दक्षिणी कंधार प्रांत में सेना ने एक ऑपरेशन चलाते हुए पिछले 72 घंटों में 63 तालिबानी आतंकियों को मार गिराया है। वहीं 29 अन्य घायल हुए हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (NDS) ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। NDS के अनुसार, तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाकर तीसरी इकाई मोर्टार दल ने अभियान चलाया और हमला किया। बीते एक सप्ताह की बात करें तो कंधार प्रांत में अफगान सुरक्षाबलों और तालिबानी आतंकियों के बीच भीषण हिंसक झड़पें हुई है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते चार दिनों में 150 आतंकी मारे गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 9 दिसंबर से अब तक (12 दिसंबर) 150 से अधिक तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं।

इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान में मौजूद अमरीकी सेना की एक टुकड़ी USFOR-A ने तालिबानी ठिकानों पर हवाई हमलों की पुष्टि की थी। बता दें कि बीते 10 दिसंबर को कंधार प्रांत के झारी जिले में तालिबान ने अफगान सेना की एक चौकी को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसके बाद से अमरीकी सेना ने शनिवार को हवाई हमला कर बदला लिया था।

Updated on:
14 Dec 2020, 8:16 PM IST
Published on: