एशिया

अफगानिस्तान: काफिले पर तालिबान के हमले में 18 पुलिककर्मियों की मौत

कई पुलिस अधिकारी हमले के बाद से लापता, मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2018, 2:37 PM IST
afghanistan
अफगानिस्तान: काफिले पर तालिबान के हमले में 18 पुलिककर्मियों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में एक काफिले पर तालिबान ने हमला कर दिया,जिसमें 18 पुलिसकर्मी मारे गए। एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आतंकवादियों ने रविवार शाम जुवेन जिले में पुलिस काफिले पर हमला किया। शुरुआती जानकारी में 18 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है। उन्होंने कहा कि कई पुलिस अधिकारी हमले के बाद से लापता हैं। कई आतंकवादी भी मारे और घायल हुए हैं लेकिन इनकी संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि तालिबान और अफगान सैनिकों के बीच जंग छिड़ी हुई हैं। तालिबान अफगानिस्तान में अपना प्रभुत्व चाहता है। वह लगातर अफगानिस्तान के सैन्य अड्डों को तबाह कर रहा है। इसके जवाब में सेना भी मुहंतोड़ जवाब दे रही है।

35 पुलिसकर्मियों की मौत

इससे पहले 14 नवंबर को अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान और सेना के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। आतंकियों के खतरनाक हमले में करीब 35 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। प्रान्तीय परिषद के सदस्य दादुल्ला कानी के अनुसार तालिबान ने खाकी साफेद जिले में देर रात पुलिस की चौकी पर हमला किया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर उन्होंने जमकर फायरिंग की। काबुल में सांसद समीउल्ला समीम के अनुसार जिला पुलिस कमांडर अब्दुल जबार भी हमले में मारे गए। इनके साथ पूरी चौकी तबाह हो चुकी है।

Published on: