एशिया

अफगानिस्तानः चुनावी रैली पर आतंकियों का आत्मघाती हमला, 8 लोगों की मौत

एक चुनावी रैली पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

less than 1 minute read

काबुलः अफगानिस्तान के लश्करगाह शहर में मंगलवार को आयोजित एक चुनावी रैली पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर के अनुसार, प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता, उमर जवाक ने एक बयान में कहा, "संसदीय चुनाव के एक उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर अपराह्न् लगभग 2.50 बजे एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ। उस समय वहां रैली चल रही थी।"

संसदीय उम्मीदवार हमले में जख्मी
संसदीय उम्मीदवार सालेह मोहम्मद अचिकजई को विस्फोट में मामूली चोटें आई हैं। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है और घटना की जांच जारी है। ऐसे समय में जब देश में संसदीय और जिला परिषदों के चुनाव इस माह आगे चलकर होने वाले हैं, हिंसा बढ़ गई है और सुरक्षा बलों को आतंकी हमलों से निपटने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

20 अक्टूबर को होंगे संसदीय चुनाव
अफगानिस्तान में 20 अक्टूबर को होने वाले संसदीय चुनाव के लिए चुनाव अभियान पिछले शुक्रवार को शुरू हुए थे। इसमें 34 प्रांतों में से 33 में 2,691 उम्मीदवार (गजनी को छोड़कर) संसद की 249 सीटों के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस साल पूरे देश में अब तक हुए चुनावी हमलों में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसमें सात चुनावी उम्मीदवार भी शामिल थे। अफगान चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव प्रचार अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अफगानिस्तान के इस चुनाव में 90 लाख से अधिक मतदाता अपने मतदान का इस्तेमाल करके संसद के निचले सदन वोलेसी जिरगा के लिए पांच साल की अवधि के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। साथ ही, वे जिला परिषदों के सदस्यों का भी चुनाव करेंगे।

ये भी पढ़ें

आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन
Published on:
09 Oct 2018 09:44 pm
Also Read
View All