
नई दिल्ली। परमाणु हथियार और मिसाइल परीक्षण कर दुनिया के लिए खतरा बने नॉर्थ कोरिया पर अब एक और देश मलेशिया ने बैन लगा दिया है। मलेशिया ने अपने नागरिको के नॉर्थ कोरिया जाने पर पाबंदी लगा दी है। नॉर्थ कोरिया अब अपने हथियार कार्यक्रमों को लेकर घिरता नजर आ रहा है। बता दें कि इससे पूर्व अमरीका ने भी नॉर्थ कोरिया पर ट्रैवल बैन लगा दिया था।
फुटबॉल एशिया कप पर बड़ सकता है असर
जानकारी के मुताबिक मलेशिया की ओर से लगाए गए यात्रा प्रतिबंध का असर 5 अक्टूबर को प्योंगयांग में मलेशिया और नॉर्थ कोरिया के बीच होने वाले एशिया कप के एक क्वालीफायर फुटबॉल मैच पर पड़ सकता है। इससे पहले भी यह मैच सुरक्षा कारणों के चलते दो बार टाला जा चुका है। विदेश मंत्रालय के बयान में नॉर्थ के मिसाइल परीक्षण और संबंधित घटनाक्रम का हवाला दिया गया है। आपको बता दें कि परमाणु कार्यक्रमों और युद्ध की धमकियों को लेकर नॉर्थ कोरिया पर हाल ही में कई बैन लगाए हैं।
अमरीका भी लगा चुका है बैन
बता दें कि नॉर्थ कोरिया के साथ पनपे तनाव के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो बार प्योंयोंग पर बड़ी कार्रवाई की चुके हैं। ट्रंप ने अब आठ नॉर्थ कोरियाई बैंकों और 26 बैंक अफसरों पर बैन लगा दिया है। बता दें कि इससे पूर्व अमरीका ने नॉर्थ कोरिया पर ट्रैवल बैन भी लगा दिया था। अमरीका की ओर से यह कार्रवाई प्योंगयोंग को पर दबाव बनाने के परिप्रेक्ष्य में देखी जा रही है। अमरीकी फाइनेंस मिनिस्टर स्टीवन न्यूचिन ने की ओर से जारी किए गए बयान में कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में शांति और न्यूक्लियर हथियारों से मुक्ती की दिशा में बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए नॉर्थ कोरिया पर यह बैन लगाया गया है। वहीं एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि यह बैन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अति आवश्यक और शर्त आधारित है।