एशिया

Whats App की बढ़ी टेंशन, बाबा रामदेव ने लॉन्च किया मैसेजिंग ऐप KIMBHO

व्हॉट्स एप को टक्कर देने के लिए बाबा रामदेव ने मैसेजिंग ऐप KIMBHO शुरू किया है।

2 min read
Whats App की बढ़ी टेंशन, बाबा रामदेव ने लॉन्च किया मैसेजिंग ऐप KIMBHO

नई दिल्ली: बाबा रामदेव ने सिम लॉन्च करने के बाद बुधवार को ऐप लॉन्च कर दिया है। व्हॉट्स ऐप को टक्कर देने के लिए बाबा रामदेव ने मैसेजिंग ऐप KIMBHO शुरू किया है। बता दें कि बाबा रामदेव ने साबुन तेल,मसाला बेचने के बाद मोबाइल सिम लेकर आए हैं। हर्बल आैर अायुर्वेदिक प्रोडक्ट्स की पहचान वाली पतंजलि ने अपने इस नए सिम कार्ड का नाम 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' रखा है।अपने इस नए बिजनेस को लाॅन्च करने के लिए बाबा रामदेव ने सरकारी टेलिकाॅम कंपनी बीएसएनल के साथ साझेदारी किया है। फिलहाल ये सिम कार्ड पतंजलि के कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध होगा।

पतंजलि प्रोडक्ट्स लेने पर मिलेगी भारी छूट

जल्द ही आम लोगों के लिए सिम बाजार में मिलने लगेगी। बाबा के इस खास सिम के लिए मात्र 144 रुपए का रिचार्ज कराना होगा जिस पर 2जीबी डेटा आैर अनलिमिटेड काॅलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स को 100 एसएमएस की भी सुविधाएं मिलेंगी। इस सिम कार्ड के जरिए पतंजलि उत्पादों की खरीद पर 10 फीसदी की छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही इस सिम के आैर भी अन्य फायदे अापको मिलने वाले हैं। यदि आप इस सिम के यूजर बनेंगे तो अापको 2.5 लाख रुपए का मेडिकल इंश्योरेंस आैर 5 लाख रुपए का जीवन बीमा भी मिलेगा।

बाबा रामदेव ने BSNL के साथ किया करार

एक खास इवेंट में बाबा रामदेव ने इस सिम को लाॅन्च किया। इस मौके पर बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बीएसएनएल के स्वेदशी नेटवर्क है आैर पतंजलि आैर बीएसएनएल का लक्ष्य देश सेवा है। कंपनी का लक्ष्य चैरिटी करना है। उन्होंने कहा कि हमारा नेटवर्क सस्ते काॅल आैर डेटा पैकेज के साथ आपको हेल्थ आैर लाइफ इंश्योरेंस भी देगा। इस पर बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, पतंजलि का ये प्लान बीएसएनएल का बेस्ट प्लान है। इसके तहत आपको 144 रुपए में अनलिमिटेड काॅलिंग के साथ-साथ 2जीबी डेटा आैर 100 एसएमएस मिलेगा।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक चुनाव परिणाम से पहले स्वामी रामदेव की भविष्यवाणी- इसके सिर सजेगा 2019 चुनावी ताज
Published on:
30 May 2018 09:46 pm
Also Read
View All