एशिया

अफगानिस्तान: गजनी बम धमाके चार लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में Bomb blast घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभी किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 4:50 PM IST
bomb blast

तेहरान।अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में शनिवार को एक बड़े धमाके में चार लोगों की मौत हो गई। इन धमाकों में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान राहत कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बम धमाके ने एक बार फिर अफगानिस्तान में कानून-व्यवस्था के ऊपर सवालिया निशान लगा दिया है।

किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली

धमाका काफी जोरदार था। इसके कारण घरों के शीशे टूट गए। जांच एजेंसियों के मुताबिक अभी तक किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। कयास लगाए जा रहे है कि यह हमला आतंक संगठन तालिबान द्वारा कराया जा सकता है। धमाके की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है।अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान से लगातार वार्ता की जा रही है। संगठन से सरकार के वरिष्ठ अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। तालिबान ने अपनी कुछ मांगे रखी हैं। जिसे पूरा करना अफगान सरकार की प्राथमिकता होगी।

एक के बाद एक लगातार तीन धमाके

गौरतलब है कि इससे पहले गुरूवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक के बाद एक लगातार तीन धमाके हुए थे। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए है। शनिवार हुए धमाके में अफगान पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने कर्मचारियों को लेकर जा रही एक बस के सामने खुद उड़ा लिया। बस खदान और पेट्रोलियम मंत्रालय की थी। इस बस पर सवार लोगों को काफी चोटें आई हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
27 Jul 2019, 4:50 PM IST
Published on: