एशिया

अफगानिस्तान के हेरात में बम धमाका, दो की मौत, 14 घायल

हमले में करीब 14 लोग घायल बम धमाका हेरात प्रांत में हुआ घायलों को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2019, 8:42 AM IST
army
अफगानिस्तान के ओबा जिले में बम धमाका, दो लोगों की मौत

काबुल।अफगानिस्तान के ओबा जिले में सड़क किनारे हुए बम धमाके में एक बच्चे साहित दो लोगों की मौत हो गई। इस हमले में करीब 14 लोग घायल हो गए। यह इलाका हेरात प्रांत में स्थित है। अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।बम धमाके के बाद चारो तरफ अफरा तफरी का माहौले देखे को मिला। इस दौरान लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।

तीन की मौत और 20 घायल

गौरतलब है कि हाल ही में आफगानिस्तान की प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में भी 13 मई 2019 (सोमवार) को धमाके हुए थे। इस विस्फोट में तीन की मौत और 20 लोग घायल हुए। इन हमलों की भी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार अफगानिस्तान में इस तरह का धमाका हुआ है। चुनावी रैली में महिला उम्मीदवार को समर्थको को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। यह मोटरसाइकिल में बम लगाकर विस्फोट किया गया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
19 May 2019, 8:42 AM IST
Published on: