एशिया

चीन में Isolation center ढहने से 70 लोग हादसे के शिकार, 147 राहतकर्मियों की टीम मौके पर तैनात

Highlights: चीन के क्वांगझू शहर में हुआ हादसा होटल में रखे गए थे कोरोना वायरस के कई संदिग्ध मरीज शनिवार को अचानक ध्वस्त हो गई बिल्डिंग
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2020, 3:07 PM IST
China Isolation center
China Isolation center

बीजिंग। चीन (China) से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के क्वांगझू शहर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मरीजों के लिए बने आइसोलेशन सेंटर (Isolation Centre) की बिल्डिंग अचानक ढह गई। आशंका जताई जा रही है कि इस पांच मंजिला बिल्डिंग में हादसे के कारण 70 लोग मलबे में दब गए हैं। फिलहाल, पीड़ितों को निकालने का प्रयास जारी है। आपको बता दें कि यह सेंटर एक होटल पर बनाया गया।

80 कमरे वाले होटल में हादसा

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह सेंटर दक्षिणपूर्व चीन के तटवर्ती शहर में स्थित था। फुजियान प्रांत में एक 80 कमरे वाले होटल क्वांगझू शिन्जिया को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया था। यह बिल्डिंग स्थानीय समयानुसार शनिवार को शाम को करीब 7.30 बजे अचानक ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि होटल खुले भी ज्यादा दिन नहीं हुए। बीते जून, 2018 में इसको खोला गया था।

147 राहतकर्मियों की टीम मौके पर तैनात

हादसे के बाद शहर क्वांगझू की नगरपालिका प्रशासन तुरंत हरकत में आ गई। प्रशासन ने तत्काल अपनी 147 राहतकर्मियों की टीम भेजकर तुरंत घटनास्थल पर मलबे में दबे लोगों को निकालने भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि टीम ने चार घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद देर रात तक करीब 38 लोग मलबे से जिंदा निकाले गए।

30 से ज्यादा लोग अब भी मलबे के नीचे

हालांकि, अभी भी 30 से ज्यादा लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। फिलहाल, इन्हें निकालने के लिए 1000 फायरकर्मियों के साथ खोजी 'कुत्तें' भी घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं। नगरपालिका प्रशासन के मुताबिक, 36 इमरजेंसी क्रेन और एक्सकैवेटर्स, 67 दमकल वाहन, 15 एंबुलेंस और सैकड़ाें चिकित्साकर्मी मौके पर बचाव कार्य के लिए डटे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस होटल में उन लोगों को रखा गया था, जो प्रांत में कोरोना वायरस को रोकथाम करने के लिए जुटे थे और इस प्रक्रिया में वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आ गए थे।

Updated on:
8 Mar 2020, 3:07 PM IST
Published on: