एशिया

चीन में पहला आर्टिफिशियल न्यूज एंकर, इस तरह करता है न्यूज रीडिंग

इस एंकर के हाव-भाव बाकी एंकरों की तरह समाचार के मुताबिक बदलते रहते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 7:29 PM IST
china gets first artificial news anchor
चीन में पहला आर्टिफिशियल न्यूज एंकर, इस तरह करता है न्यूज रीडिंग

बीजिंग। चीन में पहले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले एंकर ने सबके सामने न्यूज पढ़कर सुनाया। ये मौका था पांचवी वर्ल्ड इंटरनेट कांफ्रेंस का, जब चीन के शेजियांग प्रांत में इस एंकर ने न्यूज पढ़कर सुनाया। न्यूज एंकर की आवाज पुरुषों जैसी है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ये आर्टिफिशियल एंकर किसी वास्तविक एंकर की तरह ही न्यूज रीडिंग करता है।

समाचार के मुताबिक बदलते रहते हैं एंकर के हाव-भाव

सिर्फ आवाज ही नहीं इस एंकर के हाव-भाव बाकी एंकरों की तरह समाचार के मुताबिक बदलते रहते हैं। आपको बता दें कि इस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाले न्यूज़ एंकर को चीन की न्यूज़ एजेंसी और चीनी सर्च इंजन की ओर से विकसित किया गया है। इस समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ये एंकर अब उनकी रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा है, जो दिन के चौबीस घंटें काम कर सकता है।

न्यूज प्रोडक्शन की लागत में हो सकती है कटौती

रिपोर्ट के मुताबिक ये एंकर न सिर्फ वेबसाइट के लिए बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काम कर सकता है। एजेंसी का मानना है कि इसके टीम में शामिल होने की वजह से न्यूज प्रोडक्शन की लागत में काफी कटौती देखी जा सकती है और इसके अलावा चैनल की क्षमता में भी काफी सुधार होगा। साथ ही एजेंसी का कहना है कि इस एंकर की मदद से समय-समय पर ब्रेकिंग न्यूज ब्रेक करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी।

Updated on:
9 Nov 2018, 7:29 PM IST
Published on: