एशिया

आतंकवाद से बचने के लिए पाकिस्तान बॉर्डर सील करने की तैयारी में चीन

आतंकवाद को रोकने के लिए चीन पाकिस्तान के साथ सटे हुए अपने बार्डर को सील करेगा।
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2017, 12:36 PM IST
china pakistan border
china pakistan border
बीजिंग। आतंकवाद को रोकने के लिए चीन पाकिस्तान के साथ सटे हुए अपने बार्डर को सील करेगा। अभी तक पाकिस्तान और चीन के संबंधों को अच्छा ही समझा जाता रहा है। चीन की शिनहुआ न्यूज एजेंसी के अनुारी शिनजियांग सरकारद के प्रमुख ने लिखा है कि पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादियों को देश में घुसने से रोकने के लिए चीन-पाकिस्तानी सीमा को 2017 में सील किया जाएगा।

पाकिस्तान के समर्थन में ही हो रही हैं आतंकवादी घटनाएं

पाकिस्तान के समर्थन में लगातार बढऩे वाली आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए ये निर्णय किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि चीन ने इस कदम के जरिए आतंकवाद को न रोक पाने के लिए पाकिस्तान के प्रति अपनी नाखुशी जाहिर की है। शिनजियांग प्रांत के नेताओं का मानना है कि आतंकवादी पाकिस्तान और अफगानिस्तान जाकर ट्रेनिंग लेते हैं और इस प्रांत में वापस आकर आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं।

दोस्ती को दरकिनार करके पाकिस्तान को रोकेगा चीन

चीन और पाकिस्तान भले ही दोस्त हैं। मगर आतंकवाद को लेकर शिनजियांग प्रांत के नेताओं में चिंता बढ़ रही है। उनका मानना है कि स्थानीय आतंकवादियों के पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तालिबानी कैंपों से संबंध हैं। चीन का शिनजियांग प्रांत सबसे ज्यादा आतंकी हमलों का शिकार होता है। बीती 28 दिसंबर को हुए हमले में भी 5 लोगों की जान चली गई थी।

पाकिस्तान की तरफ से आने वाले लोगों पर होगी नजर

शिनजियांग की स्थानीय पीपुल्स कांग्रेस के चैयरमेन शोहरत जाकिर ने बताया कि सरकार भी अब देश के अंदर घुसने वाले और बाहर जाने वाले लोगों पर अपनी नजर रखेगी। खासतौर से पाकिस्तान की तरफ से। काशनगर में कम्यूनिस्ट पार्टी के एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में हमला करने वाले आतंकवादी बाहर से ट्रेनिंग लेकर आए। ये लोग अवैध रूप से अंदर घुसे और वैसे ही बाहर चले गए।
Published on: