एशिया

लद्दाख सीमा के पास चीनी सेना कर रही युद्धाभ्यास, भारतीय सेना की कड़ी नजर

चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) पूर्वी लद्दाख सेक्टर के पास अपने गहरे इलाकों में अभ्यास कर रही है। चीनी सेना के इस अभ्यास पर भारतीय सेना कड़ी नजर बनाए हुए है।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2021, 8:24 PM IST
Chinese_Army_exercise.png
Chinese Army exercising in its depth areas opposite Ladakh, Indian forces watch closely

नई दिल्ली। लद्दाख सीमा पर एक बार फिर से चीन की नापाक चाल दिखाई दे रही है। दरअसल, चीनी सेना द्वारा उत्तरी सीमा पर आक्रामक रूख दिखाने के एक साल बाद फिर कुछ वैसा ही माहौल दिख रहा है। चीनी सेना लद्दाख सीमा के पास युद्धाभ्यास कर रही है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पूर्वी लद्दाख सेक्टर के पास अपने गहरे इलाकों में अभ्यास कर रही है। चीनी सेना के इस अभ्यास पर भारतीय सेना कड़ी नजर बनाए हुए है।

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी सेना कई वर्षों से इन क्षेत्रों में आ रहे हैं जहां वे गर्मी के समय में अभ्यास करते हैं। पिछले साल भी वे अभ्यास की आड़ में इन क्षेत्रों में आए थे और यहां से पूर्वी लद्दाख की ओर घुसपैठ करने लगे थे। सूत्रों ने बताया है कि चीनी सैनिक अपने पारंपरिक क्षेत्रों में ही हैं। कुछ क्षेंत्रों में 100 किलोमीटर और उससे आगे हैं।

सूत्रों ने बताया है कि दोनों पक्षों में काफी महत्वपूर्ण विकास हुआ है। हालांकि पैंगोंग झील क्षेत्र से दोनों पक्षों के सैनिकों की वापसी के बाद हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स सहित मौजूदा कुछ हॉट बिंदुओं से संबंधित मुद्दों पर अभी भी चर्चा जारी है।

चीनी सेना के युद्धाभ्यास पर भारतीय सेना की पैनी नजर

चीनी सेना द्वारा किए जा रहे युद्धाभ्यास को लेकर भारतयी सेना पैनी नजर बनाए हुए है। भारत ने पूर्वी लद्दाख और अन्य सेक्टरों में अग्रिम स्थानों पर गर्मियों में सैनिकों की तैनाती की है। सूत्रों ने बताया कि मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हाल ही में अग्रिम इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है और वहां की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

लद्दाख में भारतीय सेना द्वारा तैनात बलों में भारत तिब्बत सीमा पुलिस, भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना शामिल हैं जो अब सेक्टर में सबसे आगे हैं। इधर, सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिकों को अपने क्षेत्र में बंकरों का निर्माण करते हुए भी देखा गया है और वे अपने ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। भारत ने भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अपने सैनिकों को एक लंबी लड़ाई के लिए तैयार कर लिया है। लद्दाख सीमा पर दोनों ही पक्षों की तरफ भारी संख्या में सैनिक तैनात हैं।

Updated on:
18 May 2021, 8:24 PM IST
Published on: