एशिया

चीनी मिसाइलों ने गश्त कर रहे पोतों को किया तबाह, PLA की चेतावनी

Highlights चीन ने इस मिसाइल का गत अगस्‍त में परीक्षण किया था। दोनों मिसाइलों ने साउथ चाइना सी में स्थित परासेल द्वीप समूह के पास गिरीं।
less than 1 minute read
China missile test
चीन का मिसाइल टेस्ट।

बीजिंग। चीन की दो 'एयरक्राफ्ट कैरियर किलर' मिसाइलों ने हजारों किलोमीटर दूरी से समुद्र के अंदर गश्‍त लगा रहे युद्धपोतों को तबाह कर दिया।

चीन ने इस मिसाइल का गत अगस्‍त में परीक्षण किया था लेकिन अब पहली बार जानकारी सार्वजनिक की गई है। चीन के एक सैन्‍य व‍िशेषज्ञ के अनुसार इन दोनों मिसाइलों ने साउथ चाइना सी में स्थित परासेल द्वीप समूह के पास युद्धपोत को निशाना बनाया।

बीजिंग के बीइहांग यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और पूर्व कर्नल वांग शियांगसूई के अनुसार DF-26B और DF-21D मिसाइलों ने अपने लक्ष्‍य को भेदा है। DF-26B मिसाइल को उत्‍तरी-पश्चिमी किंगहाई प्रांत से दागा गया। दूसरी मिसाइल DF-21D चीन के पूर्वी हिस्‍से में स्थित झेजियांग प्रांत से दागी गई। इन मिसाइलों का परीक्षण ऐसे समय पर किया हुआ था जब चीन ने आरोप लगाया था कि अमरीका का U-2 जासूसी विमान बिना अनुमति के ही चीनी युद्धाभ्‍यास के दौरान बोहाई समुद्र के तट पर आ गया था।

अमारीका ने चीनी मिसाइल परीक्षण पर धमकी दी

DF-21 का निशाना असामान्य रूप से सटीक होता है। सैन्य विशेषज्ञ इसे 'कैरियर किलर' कहते हैं जिनका मानना है कि इसे उन अमरीकी विमानवाहकों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है जो चीन के साथ संभावित संघर्ष में शामिल हो सकते हैं।

अमरीका ने इस चीनी मिसाइल परीक्षण के बाद धमकी दी थी कि अगर मिसाइलों ने अमरीकी विमानवाहक पोतों को निशाना बनाया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वांग के अनुसार इन मिसाइलों का सफल परीक्षण अमरीका के लिए बड़ी चेतावनी है। उन्‍हें चीन के खिलाफ कोई भी सैन्‍य जोखिम नहीं उठाना चाहिए।

Updated on:
16 Nov 2020 06:54 am
Published on:
16 Nov 2020 06:49 am