एशिया

एशियाई देशों में तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना वायरस, बांग्लादेश में दर्ज हुआ पहला मामला

Highlights: पहले मामले की पुष्टि के बाद सरकार ने लोगों से की अपील तीन अन्य बांग्लादेशियों को भी एकांतवास में रखा गया इटली से लौटी महिला में कोरोना वायरस
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 1:32 PM IST
coronavirus
कोरोना की नई पहचान सामने आई।

ढाका। कोरोना वायरस (Coronavirus) धीरे-धीरे एशियाई देशों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। भारत, पाकिस्तान और नेपाल के बाद अब बांग्लादेश में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। पहले मामले की पुष्टि के बाद सरकार ने लोगों से न घबराने की अपील की है। इसके साथ ही हिदायत दी गई है कि इस बीमारी के लक्षण दिखने पर चिकित्सकों से परामर्श लें।

दोनों मरीज एक ही परिवार के

मीडिया रिपोर्ट्स में इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी, डिजीज कंट्रोल एंड रिसर्च (IEDCR) के निदेशक प्रोफेसर मीरजादे सबरीना फ्लोरा के रविवार को दिए बयान का हवाला देते हुए कहा कि शनिवार को 20 से 35 आयुवर्ग के बीच के एक व्यक्ति और महिला में वायरस के लेकर किए गए टेस्ट की रिपोर्ट सकारात्मक आई है। दोनों एक ही परिवार के हैं।

तीन अन्य बांग्लादेशियों को भी एकांतवास में रखा गया

सबरीना ने कहा, 'दोनों इटली से बांग्लादेश वापस आए थे। संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के कारण महिला को भी यह संक्रमण हुआ।' उन्होंने आगे कहा, 'एक के शरीर का तापमान 99 डिग्री है, एक को बुखार और जुखाम भी है, जबकि एक को सिर्फ जुखाम है। उन्हें लक्षण के हिसाब से ही चिकित्सा दी जा रही है। जब तक वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते हैं, तब तक उन्हें आईसोलेशन में रखा जाएगा।' वहीं दोनों के संपर्क में आए तीन अन्य बांग्लादेशियों को भी एकांतवास में रखा गया है। इनमें से दो अस्पताल में भर्ती और एक घर में ही है।

Updated on:
9 Mar 2020, 1:32 PM IST
Published on: