एशिया

चीन में धीमा पड़ रहा है कोरोना वायरस का कहर, इलाज से ठीक होकर घर लौटें 1,681 लोग

Highlights: चीन के बाहर करीब 85 देशों में फैल चुका है कोरोना वायरस संक्रमण इन देशों में 17 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं मामले चीन में धीरे-धीरे काबू में आ रहा है प्रकोप
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 2:54 PM IST
Coronavirus in China

बीजिंग। चीन (China) के बाहर जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) 17 गुना तेजी से फैल रहा है। तो वहीं, चीनी प्रशासन का कहना है कि चीन में हालत धीरे-धीरे काबू में आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां नए मामलों के सामने आने का दर भी धीरे-धीरे घट रहा है। इसके अलावा अब जानकारी मिल रही है कि COVID-19 से संक्रमित हुए 1,681 रोगियों को उपचार और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

संक्रमण के चलते 3,042 लोगों की मौत

नेशनल हेल्थ कमीशन ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। कमीशन ने अपनी डेली रिपोर्ट में कहा कि अब तक कुल 53,726 मरीजों को गुरुवार तक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 80,552 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अकेले चीन में संक्रमण के चलते 3,042 लोगों की मौत हो चुकी है।

95,000 लोगों में सामने आए कोरोना वायरस के मामले

आपको बता दें कि कोरोना वायरस चीन के शहर वुहान में स्थित मांस बाजार से फैला था। दावा किया जा रहा है कि इसका पहला मामला चमगादड़ में सामने आया था। इसके बाद यह इंसानों में ट्रांसफर हुआ। कोरोना वायरस अब दुनिया के करीब 85 देशों में अपने पैर पसार चुका है। इन सभी देशों को मिलाकर 95,000 लोगों में संक्रमण पॉजिटीव पाया गया है।

Updated on:
6 Mar 2020, 2:54 PM IST
Published on: