एशिया

कोरोना वायरस: पाकिस्तान के कराची में 7वें मामले की पुष्टि, लोगों में बढ़ा डर

Highlights: नेशनल हेल्थ सर्विस में प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने दी जानकारी मरीज के संपर्क में आए सभी को किया गया आइसोलेट इटली से हाल ही में बांग्लादेश लौटी थी मरीज
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2020, 1:52 PM IST
pak_corona.jpeg
CoronaVirus

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण का सातवां मामला सामने आया है। नए मामले में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित व्यक्ति कराची का निवासी है। नेशनल हेल्थ सर्विस में प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने रविवार को कहा, 'पाकिस्तान में सातवें मामले की पुष्टि हुई है। जबकि पूर्व के मामले में मरीज को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है और अन्य एक मामले में व्यक्ति घर जाने के लिए तैयार है।'

मरीज के संपर्क में आए सभी को किया गया आइसोलेट

पाक मीडिया ने सिंध हेल्थ डिपार्टमेंट के हवाले से कहा कि परीक्षण में कराची निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। विभाग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, व्यक्ति जिन लोगों के साथ संपर्क में आया सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। मरीज ने किस-किस देश की यात्रा की थी हम इसके विवरणों पर गौर कर रहे हैं।'

सभी शिक्षण संस्थानों 13 मार्च तक बंद

नए मामले के सामने आने के बाद कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के भय के चलते सिंध के सभी शिक्षण संस्थानों को 13 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले पाकिस्तान में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए सभी लोगों ने ईरान की यात्रा की थी। पहले के मामलों में तीन कराची से और तीन गिलगित-बाल्टिस्तान से सामने आए थे।

Updated on:
9 Mar 2020, 1:52 PM IST
Published on: