एशिया

चीन में कोरोना के चलते हालात बदतर, 2 करोड़ युवा बेरोजगार

Covid-19 Effect In China: कोरोना महामारी का असर सिर्फ चीन के हैल्थकेयर पर ही नहीं, बल्कि देश की इकोनॉमी पर भी पड़ा है। चीन में कोरोना का कहर इतना ज़्यादा है कि इस वजह से करोड़ों युवाओं ने अपनी नौकरी गँवा दी है।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2022, 3:42 PM IST
covid-19_effects_on_jobs_in_china.jpg
Youth unemployment in China due to Covid-19

कोरोना वायरस (Corona Virus) की शुरुआत चीन (China) से होने के बाद एक बार फिर चीन कोरोना की मार झेल रहा है। पिछले एक महीने से ज़्यादा समय से चीन में कोरोना की वजह से हालात बेकाबू हो रहे हैं। हर दिन लाखों की संख्या में चीन में नए पॉज़िटिव केस मिल रहे हैं। चीन में इस कोरोना विस्फोट का असर चीन के हैल्थकेयर सिस्टम पर ही नहीं, चीन की इकोनॉमी पर भी पड़ रहा है। कोरोना की मार के चलते चीन में करोड़ों युवा अपनी नौकरी खो चुके हैं।


करीब 2 करोड़ युवा हुए बेरोजगार

चीन में कोविड-19 (Covid-19) का कहर रोजगार पर भी बरपा है। रिपोर्ट के अनुसार चीन के करीब 2 करोड़ युवाओं ने कोरोना की वजह से अपनी नौकरी खो दी हैं। सरकारी आँकड़ों के अनुसार इन लोगों की उम्र 16-24 साल है।

वास्तविक आँकड़ा हो सकता है इससे ज़्यादा

रिपोर्ट के अनुसार चीन में जिन 2 करोड़ युवाओं ने अपनी नौकरी गँवाई हैं, वो सभी शहरों और कस्बों से हैं। ऐसे में अगर गाँवों के ऐसे युवाओं की गिनती की जाए जिन्होंने कोरोना की मार से अपनी नौकरी खोई, तो आँकड़ा और ज़्यादा हो सकता है।


यह भी पढ़ें- चीन के 71 वॉरप्लेन्स ने वीकेंड पर ताइवान बॉर्डर के पास किया युद्धाभ्यास, बढ़ सकती हैं टेंशन

चीन में बढ़ रही है बेरोजगारी दर

पिछले कुछ महीनों में चीन में बेरोजगारी दर भी बढ़ी है। इस साल मार्च में चीन में बेरोजगारी दर 15.3% थी जो अप्रैल में बढ़कर 18.2% हो गई थी। यह एक नया रिकॉर्ड था। जुलाई में यह रिकॉर्ड टूट गया और एक नया रिकॉर्ड बना जब बेरोजगारी दर 19.9% पहुँच गई। हालांकि अगस्त में बेरोजगारी दर 18.7% हो गई। लेकिन चीन में कोरोना की मार से जहाँ कई बड़ी कंपनियाँ लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं, बेरोजगारी की दर जल्द ही एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।

ग्रेजुएट लोगों के लिए बढ़ेगी मुश्किल

चीन की एजुकेशन मिनिस्ट्री के अनुसार अगले साल देश में करीब 1 करोड़ 16 लाख लोग ग्रेजुएट होंगे। ऐसे लोग कॉलेज से निकलते ही नौकरी पाने की कोशिश करेंगे। पर चीन में बढ़ती बेरोजगारी से इन ग्रेजुएट लोगों की मुश्किल भी बढ़ेगी।

Published on: