एशिया

डोकलाम विवाद: चीन का फिर आरोप, हमारे इलाके में घुसे 400 भारतीय सैनिक

चीन ने फिर आरोप लगाया है कि जून में भारत के 400 सैनिक उसके इलाके में घुसे थे। दावा किया कि भारतीय सैनिक उसके इलाके में सड़क निर्माण के इरादे से घुसे थे।

2 min read
Aug 02, 2017
Doklam Vivad
नई दिल्ली। सिक्किम के डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच बना तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब चीन ने 15 पेज का बयान जारी कर इस मुद्दे को और हवा दी है। चीन ने इस बार आरोप लगाया है कि जून में भारत के 400 सैनिक उसके इलाके में घुसे थे। चीन ने दावा किया है कि भारतीय सैनिक उसके इलाके में सड़क निर्माण के इरादे से घुसे थे और उनके पास बुलडोजर भी था। चीन ने दावा किया है कि एक बुलडोजर और 40 भारतीय सैनिक अभी भी उस इलाके में मौजूद हैं। चीन ने दावा किया है कि भारतीय सैनिकों ने वहां तंबू भी गाढ़ दिए थे।

बहुत जल्द लांच होने जा रही है दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, देखिए स्पेशल रिपोर्ट, देखें वीडियो-

180 मीटर तक घुसे भारतीय सैनिक
चीन ने इस बयान में दावा किया है कि भारतीय सैनिक चीनी इलाके में 180 मीटर अंदर तक घुस आए थे। चीन ने दावा किया कि जुलाई के अंत तक 40 से ज्यादा भारतीय सैनिक उसके क्षेत्र में अवैध रूप से जमे हुए थे और इन सैनिकों के पास बुलडोजर भी था। यह एक बहुत ही गंभीर घटना है।

indian army doklam sikkim के लिए चित्र परिणाम

भूटान को इस्तेमाल कर रहा है भारत
चीन ने अपने इस नए बयान में आरोप लगाया है कि भारत, चीन के साथ सीमा विवाद में भूटान का इस्तेमाल कर रहा है। चीन ने कहा है कि चीन-भूटान सीमा विवाद चीन और भूटान के बीच का मामला है। इससे भारत का कोई लेन-देन नहीं है। भारत को इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकारी नहीं है।

indian army doklam sikkim के लिए चित्र परिणाम

चीन की संप्रभुता का उल्लंघन किया
चीन ने आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों ने उसके क्षेत्र में घुसपैठ कर उसकी संप्रभुता का उल्लंघन किया है। साथ ही यह भूटान की संप्रभुता और स्वतंत्रता को भी चुनौती देता है। बता दें कि चीन इससे पहले भी भारत पर उसके क्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप लगाता रहा है।
Published on:
02 Aug 2017 05:05 pm
Also Read
View All