एशिया

बलूचिस्तान: दोहरे विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, पुलिसकर्मियों समेत 12 घायल

ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी, बचाव अधिकारी और पत्रकार हुए घायल प्रांत के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने दिया हमले की जांच के आदेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2019, 8:52 AM IST
Double Blast in balochistan

कराची। पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान में दोहरे बम हमले से इलाका दहल गया। इस घटना की चपेट में आने से दो पुलिस अधिकारी समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हुई।

दो इलाकों में हुआ ब्लास्ट, किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रांत की राजधानी क्वेटा के दो इलाके खरोटाबाद और खैजी क्षेत्र में यह धमाके हुए। पहला ब्लास्ट एक यातायात कंपनी के पास अंजाम दिया गया। जबकि, दूसरा विस्फोट कंपनी कैंटीन के पास हुआ। यहां विस्फोट पदार्थों से लैस एक मोटरसाइकिल को पार्क किया गया था, जिसकी मदद से हमले को अंजाम दिया गया। किसी भी आंतकी समूह ने इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट में बचाव टीम से संबंधित सूत्रों के हवाले से बताया कि दोहरे विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही दो पुलिस अधिकारी, कई बचाव अधिकारी और पत्रकार घायल इस ब्लास्ट में घायल हुए हैं। घायलों का सिविल और बोलन मेडिकल कॉलेज कॉम्प्लेक्स के अस्पताल में इलाज जारी है।
हमले पर बयान जारी कर बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने इसकी निंदा करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Updated on:
7 Sep 2019, 8:52 AM IST
Published on: