एशिया

भूकंप के झटकों से हिला इं​डोनेशिया, 300 मकान हुए क्षतिग्रस्त

मध्य इंडोनिशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 4.4 तीव्रता वाले इस भूकंप से लगभग 300 घरों को नुकसान पहुंचा है।

2 min read
Apr 19, 2018
rajasthan

नई दिल्ली। मध्य इंडोनिशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 4.4 तीव्रता वाले इस भूकंप से लगभग 300 घरों को नुकसान पहुंचा है। भारी नुकसान को देखते हुए वहां की सरकार ने 14 दिनों के लिए इमरजेंसी लागू कर दी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केन्द्र इंडोनेसिया का जावा प्रांत था। जाव एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है।

दो लोगों की मौत

जावा की डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के चेयरमैन सारवो प्रमाना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के दौरा बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है। इस दौरान घायल हुए लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है और 2000 से अधिक लोगों को खतरा संभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

जापान में भूकंप के झटके

इसी माह इससे पहले पश्चिमी जापान में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप का झटका रात 1.32 बजे महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र 35.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 132.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया था। शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और पानी आपूर्ति भी बाधित रही थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस भूकंप से कुछ इमारतों और सड़कों में दरारें आ गईं थी। बता दें कि इससे पहले 6 अप्रैल को दक्षिण कैलिफोर्निया के तट पर गुरुवार को भूकंप के झटके दर्ज हुए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की तीव्रता शुरुआत में 5.0 दर्ज हुई थी लेकिन बाद में यह बढ़कर 5.3 हो गई। भूकंप का केंद्र कैलिफोर्निया के चैनल आइसलैंड बीच से लगभग 57 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 16.8 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

Published on:
19 Apr 2018 02:31 pm